राज्यपाल का 20 फरवरी को जोधपुर आएंगे

राज्यपाल हरिभाउ बागड़े का दो दिवसीय जोधपुर प्रवास कार्यक्रम निर्धारित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राज्यपाल का 20 फरवरी को जोधपुर आएंगे। राज्यपाल हरिभाउ बागडे शुक्रवार, 20 फरवरी को जोधपुर आएंगे।निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्यपाल बागड़े 20 फरवरी को दोपहर 2:40 बजे भीलवाड़ा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

तत्पश्चात वे दोपहर 3:30 बजे सरदार पटेल पुलिस,सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय, ग्राम लोरड़ी पंडितजी पहुंचेंगे। यहां दोपहर 3:30 बजे से 4:00 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। इसके उपरांत वे अपराह्न 4:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में सहभागिता करेंगे।

श्मशान रोड पर स्मैक पीते पकड़ा, केस दर्ज

राज्यपाल सायं 5:45 बजे जोधपुर स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। राज्यपाल बागडे शनिवार, 21 फरवरी को प्रातः 9:30 बजे ग्राम मोरा, तहसील मेड़ता सिटी, जिला नागौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts: