Doordrishti News Logo

पवन ऊर्जा कार्मिकों और गार्ड को बंधक बनाकर मारपीट

अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पवन ऊर्जा कार्मिकों और गार्ड को बंधक बनाकर मारपीट। शहर के निकट मेवासा गांव में पवन ऊर्जा संयंत्र पर काम करने वाले कर्मचारियों,गार्ड आदि को बंधक बनाकर मारपीट की गई। मामला पिछले महिने का है और अब पुलिस में केस दर्ज कराया गया है। अज्ञात शख्स के खिलाफ पुलिस जांच में जुटी है। करवड़ पुलिस ने बताया कि सुजलोन पवन ऊर्जा कंपनी बैगडिया में लगे गार्ड सुपरवाइजर मदन सिंह पुत्र तेज सिंह ने मामला दर्ज कराया गया।

रेस्टोरेंट से ग्राहक का मोबाइल चोरी

इसमें बताया कि मेवासा गांव में पवन ऊर्जा संयंत्र लगा हुआ है। जहां पर सुरक्षा गार्ड,बॉर्डर गार्ड कार्यरत है। गत 15 जनवरी को कुछ लोग आए और सभी को बंधक बनाकर मारपीट की। पवन ऊर्जा संयंत्र को काफी नुकसान पहुंचाया गया। पीडि़त के साथ भी इस दौरान मारपीट कर बंधक बनाया गया। करवड़ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात शख्स के खिलाफ जांच आरंभ की है।

Related posts:

सीजेपी कार्यक्रम में मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता रिहा

August 24, 2026

मेले में रामदेवरा के लिए चलेगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

August 24, 2026

जोजरी-बांडी व लूणी नदी के 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

August 24, 2026

आर्मी कैप्टन की वर्दी में घूम रहा युवक गिरफ्तार

August 24, 2026

प्रो.डॉ गोयल ने संभाला सायंकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक का कार्यभार

August 24, 2026

रेलवे खानपान इकाइयों की रोज होगी जांच

August 24, 2026

नाम किसी और का..सफर आपका...रेलवे जांच में पकड़े गए तो होगी जेब ढीली

August 24, 2026

आवेदन जमा कराने उमड़ा उत्साह ढोल-थाली के साथ पहुंचे दावेदार

August 24, 2026

ऑनलाइन घरेलु सामान के खरीद के चक्कर में 1.31 लाख की ठगी

August 24, 2026