Doordrishti News Logo

रेस्टोरेंट से ग्राहक का मोबाइल चोरी

  • सुरक्षा के लिए लगाए कैमरों में डीवीआर भी नहीं
  • चार दिन पहले टेबल पर रखा मोबाइल हुआ था चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेस्टोरेंट से ग्राहक का मोबाइल चोरी।शहर के सरदारपुरा स्थित एक रेस्टोरेंट में गए ग्राहक का मोबाइल चोरी हो गई। मैनेजमेंट ने पहले सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की बात की फिर टालमटोल कर दिया। पीडि़त ने सरदारपुरा थाने में मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दी है। आरोप है कि रेस्तरां में सीसीटीवी कैमरें बंद अथवा खराब है साथ ही डीवीआर भी नहीं है। ऐसे में ग्राहकों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते है। मामला हरि विदास रेस्टारेंट का है।

सरदारपुरा प्रथम ए रोड मकान नंबर 295 में रहने वाली सुनीता पुंगलिया-विजय पुंगलिया की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि 13 फरवरी को लगभग 9.05 बजे वे परिवार सहित रेस्टारेंट में गए थे। बाद में कुछ देर के लिए बाहर निकले थे। तब उन्होंने अपना फोन टेबल पर रखा था। वापिस लौटने पर फोन अपने स्थान पर नहीं मिला और किसी ने चुरा लिया।

अचानक सड़क पर दौड़ कर आई मासूम बोलेरो से मौत

मैनेजर से संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि सीसीटीवी रिकॉर्डिंग मुख्यालय में उपलब्ध है और उपलब्ध कराई जाएगी। बाद में स्टाफ और मैनेजर फुटेज के लिए बहानेबाजी करने लगे और फुटेज उपलब्ध नहीं कराए गए। उन लोगों ने फुटेज देने से इंकार कर दिया।

जांच पड़ताल में सामने आया कि रेस्टारेंट में सीसीटीवी कैमरें में काम नहीं कर रहे थे और डीवीआर एवं रिकार्डिंग सिस्टम भी नहीं था।
घटना में रेस्टारेंट में आने वाले ग्राहकों की सुरक्षा के इंतजाम और ऐसी घटना की पुनरावृति नहीं हो इसके लिए सरदारपुरा पुलिस से मांग रखी गई है।

Related posts:

सीजेपी कार्यक्रम में मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता रिहा

August 24, 2026

मेले में रामदेवरा के लिए चलेगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

August 24, 2026

जोजरी-बांडी व लूणी नदी के 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

August 24, 2026

आर्मी कैप्टन की वर्दी में घूम रहा युवक गिरफ्तार

August 24, 2026

प्रो.डॉ गोयल ने संभाला सायंकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक का कार्यभार

August 24, 2026

रेलवे खानपान इकाइयों की रोज होगी जांच

August 24, 2026

नाम किसी और का..सफर आपका...रेलवे जांच में पकड़े गए तो होगी जेब ढीली

August 24, 2026

आवेदन जमा कराने उमड़ा उत्साह ढोल-थाली के साथ पहुंचे दावेदार

August 24, 2026

ऑनलाइन घरेलु सामान के खरीद के चक्कर में 1.31 लाख की ठगी

August 24, 2026