कार की टक्कर से बाइक सवार दो वृद्ध घायल
अस्पताल भेजा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार की टक्कर से बाइक सवार दो वृद्ध घायल। शहर के निकट बंबोर दर्जियान 20 मील के नजदीक आज सुबह कार चालक की लापरवाही से दो वृद्ध घायल हो गए। एक का पैर फ्रैक्चर हो गया और दूसरा भी काफी चोटिल हो गया। आस पास एकत्र हुए लोगों ने बाद में उन्हें अस्पताल भिजवाया। सूचना झंवर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत किया।
मिर्गी का दौरा पड़ने से युवक सीवरेज नाले में गिरा,मौत
झंवर पुलिस के अनुसार राबडिय़ां के दो वृद्ध आज सुबह अपनी बाइक लेकर बंबोर 20 मील रोड से निकल रहे थे। तब किसी कार के चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों वृद्ध घायल हो गए। बाद में पब्लिक के सहयोग से उन्हें अस्पताल में भिजवाया गय। पुलिस ने बताया कि कार चालक को राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में दस्तयाब किया गया है। गाड़ी को रखवाया गया है। दोपहर तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ था। घटना का एक वीडियेा वायरल हुआ है।
Related posts:

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

राजस्थानी में पहली बार मंच पर आएगा विश्व प्रसिद्ध एब्सर्ड नाटक ‘गोडो री उडीक’

