Doordrishti News Logo

रात को लगी थी पंपों पर लंबी कतारें

जोधपुर, प्रदेश में पेट्रोल डीजल की वैट दरों में कमी की मांग को लेकर राज्य के पेट्रोल पंप संचालकों ने सुबह छह बजे से हड़ताल रखी। पेट्रोल पंप बंद है और रात बारह बजे तक यथास्थिति में रहेंगे। पेट्रोल पंप की हड़ताल की वजह से आज शहर में वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि रात को ही कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गई थी।

citys-petrol-pumps-remain-closed-common-people-suffer

आज पंप बंद होने से लोग एक दूसरे से पेट्रोल उधार मांगते भी देखे गए। पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार राजस्थान में अन्य राज्यों की तुलना में पेट्रोल- डीजल की वेट दर सर्वाधिक है। वैट दर और कीमतों में उछाल के चलते पेट्रोल पम्प संचालकों और डीलर्स की आजीविका पर असर पड़ रहा है। सरकार द्वारा वैट दर नहीं घटाने पर सीमावर्ती इलाकों के पेट्रोल पम्प बंद हो जाएंगे।

citys-petrol-pumps-remain-closed-common-people-suffer.jpg

परेशान हुए कई लोग

पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने से शहर में आज कई लोग परेशान हुए। जिनके वाहनों में पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया उन्हें वाहन घसीटने पड़े। हालांकि शुक्रवार देर रात तक कई लोगों वाहनों के टैंक फुल करा लिए। लेकिन कई लोगों को आज परेशानियां झेलनी पड़ी। कई लोग ऐसे भी थे जिन्हें हड़ताल की जानकारी नहीं थी वे पेट्रोल व डीजल के लिए इधर उधर भटकते रहे। हड़ताल के कारण आज जोधपुर सहित पूरे प्रदेश के करीब सात हजार पेट्रोल पंपों पर किसी प्रकार की खरीद हुई और न ही बिक्री की गई।

एसोसियेशन ने दी चेतावनी

एसोसिएशन का कहना है कि शनिवार को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की गई है। सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर वैट नहीं घटाया और पूरे राज्य एक समान दरें लागू नहीं की गई, तो वे 25 अप्रैल से अनिश्तितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।

राज्य में वैट दर

एसोसियेशन की माने तो राजस्थान में पेट्रोल पर 36 प्रतिशत और डीजल पर 26 प्रतिशत वैट है। जबकि पड़ौसी हरियाणा व पंजाब में पेट्रोल पर 25 प्रतिशत, डीजल पर करीब 16 प्रतिशत है। इसके अलावा दिल्ली में पेट्रोल पर 30 और डीजल पर 16.75 प्रतिशत, गुजरात में पेट्रोल व डीजल पर करीब 20-20 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में पेट्रोल पर 26.80 व डीजल पर 17.48 प्रतिशत वैट है। जबकि मध्यप्रदेश में पेट्रोल पर 33 व डीजल पर 23 प्रतिशत वैट है। एमपी में पेट्रोल पर 4.5 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स भी है।

करोड़ों का राजस्व प्रभावित

शनिवार की सुबह छह बजे से शुरू हुई इस सांकेतिक हड़ताल से सरकार को करोड़ों का राजस्व झटका लगा है। आज रात 12 बजे तक यह हड़ताल रहेगी।

Related posts:

पंचायत समिति चुनाव में 68.89% मतदान

October 28, 2026

जिला परिषद सदस्यों के लिए शाम 6 बजे तक 68.86% मतदान

October 28, 2026

जिला परिषद सदस्यों के लिए सुबह 10 बजे तक 15.55% मतदान

October 28, 2026

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026