होमगार्ड से उलझने वाला सिटी बस चालक गिरफ्तार
राजकार्य में बाधा का हुआ मामला दर्ज
जोधपुर, शहर के पावटा चौराहा के समीप मंगलवार की सुबह एक सिटी बस चालक ने होमगार्ड कर्मी से बदतमीजी की थी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इस पर होमगार्ड ने सिटी बस चालक के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस ने आरोपी सिटी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया।
उदयमंदिर थाने की पावटा चौकी प्रभारी लादूसिंह ने बताया कि होमगार्ड कर्मी विष्णु लक्ष्मी नगर महामंदिर बीजेएस निवासी छैलसिंह मंगलवार की सुबह पावटा चौराहा पर अपनी ड्यूटी कर रहा था। तब रूट नंबर 5 के सिटी बस चालक रामलाल विश्रोई ने उससे अभद्र व्यवहार करते हुए राजकार्य में बाधा पहुंचाई। एएसआई लादूसिंह ने बताया कि अब मामले में सिटी बस चालक पहाडग़ंज प्रथम निवासी रामलाल विश्रोई को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि इस घटना का मंगलवार को वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें सिटी बस चालक होमगार्ड कर्मी से उलझ रहा था।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

