Doordrishti News Logo

मासूमों से दुष्कर्म के खिलाफ शहरवासी गुस्से में

जोधपुर,मासूमों से दुष्कर्म के खिलाफ शहरवासी गुस्से में। शहर में पिछले कुछ दिनों में मासूमों के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर विभिन्न संस्था-संगठनों ने रोष जताया है। उन्होंने प्रदर्शन कर जिला व पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें – नकली घी बनाने की फैक्टी पकड़ी

सुमेर पब्लिक लाइब्रेरी पाठक मंच एवं महाराजा सुमेर सिंह जोधपुर रीडर्स क्लब द्वारा देश में निरंतर बढ़ रहे दुष्कर्म के प्रकरणों पर रोक लगाने और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले अश्लील वीडियो पॉर्न साइट्स को बैन करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,उप राष्ट्रपति,सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश,गृहमंत्री,गृह मंत्रालय के सचिव,केंद्रीय कानून मंत्री,राजस्थान के मुख्यमंत्री,कानून मंत्री एवं जोधपुर जिला कलेक्टर को पत्र ज्ञापन भेजा गया है।

शिवसेना की तरफ से भी दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर जिला कलेक्टर के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। शिवसेना के जिला प्रमुख पप्पाराम विश्नोई ने बताया कि जोधपुर शहर शान्ति का प्रतीक माना जाता है लेकिन इसमें पिछले कुछ दिनों में बेहद शर्मनाक घटनाएं हुई। ज्ञापन में इन घटनाओं को संज्ञान में लेकर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Related posts:

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026

जोजरी नदी में प्रदूषित केमिकल युक्त पानी छोड़ने वाला टैंकर जब्त

July 19, 2026

युवती ने फंदा लगाकर दी जान काम करते श्रमिक नीचे गिरा,मौत

July 19, 2026