Doordrishti News Logo

नकली घी बनाने की फैक्टी पकड़ी

  • मिलावट के खिलाफ अभियान
  • वनस्पति तेल में एसेंस मिलाकर बनाया जाता था देशी घी

जयपुर,नकली घी बनाने की फैक्टी पकड़ी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री के निर्देशों पर चलाए जा रहे शुद्ध आहार-मिलावट पर वार,अभियान के तहत प्रदेशभर में लगातार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम की टीम ने मंगलवार को जयसिंहपुरा खोर इलाके में छापा मारकर नकली देशी घी बनाने की फैक्टी पकड़ी।

यह भी पढ़ें – आरएसी हैडकांस्टेबल के बंद मकान में चोरी,पत्नी के गहने चुरा ले गए नकबजन

अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना पर दिल्ली रोड ​स्थित अफजल विहार कॉलोनी में पुलिस की मदद से एक मकान पर छापा मारा गया। यहां मोहम्मद अनीस नाम के व्यक्ति द्वारा मकान में भट्टियां आदि लगाकर वनस्पति तेलों में एसेंस मिलाकर विभिन्न ब्रांड का देशी घी बनाया जा रहा था। मौके पर ढेर सारा पैकिंग मैटेरियल और पैकिंग की आधुनिक मशीनें मिलीं। सरस,महान,कृष्णा, लोटस आदि ब्रांड का घी पैक किया जा रहा था। घी में बदबू आ रही थी।

नकली घी का निर्माण कर उसे बाजार में खपाया जा रहा था। पूछताछ करने पर अनीस ने बताया की दिल्ली से पैकिंग मैटेरियल लाता है और वह नकली घी पैक कर जयपुर और आसपास के शहरों में सप्लाई कर देता है।

मौके पर विभिन्न ब्रांडों का 1000 लीटर नकली घी पाया गया,जिसका सैंपल लेकर सीज किया गया। सरस के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। उनके द्वारा जांच की गई। नई पैकिंग पर ब्रांड के बारकोड भी लगाए हुए थे और वर्तमान सीरीज के बैच नंबर भी अंकित थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश चेजारा,पवन गुप्ता एवं नरेंद्र शर्मा ने यह कार्रवाई की।

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026