सीआईडी डॉग जूली को दी राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई

  • जेमा के बाद जूली की मौत
  • गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ अंतिम संस्कार

जोधपुर(डीडीन्यूज),सीआईडी डॉग जूली को दी राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई। जोधपुर में सीआईडी की विस्फोटक पदार्थ खोजी मादा डॉग जूली को मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुलिस लाइन डॉग कैनल में हुए अंतिम संस्कार से पहले जूली को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान डीआईजी सीआईडी जोन जोधपुर डॉ.अजय सिंह राठौड़ सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो दिवसीय दौरे पर आज बीकानेर पहुचेंगे

सीआईडी इंस्पेक्टर नरेंद्र पालीवाल के अनुसार जूली ने अपनी सेवा के दौरान करीब एक हजार से अधिक वीआईपी विजिट में सुरक्षा टीम का हिस्सा रही। इसके अलावा मुनाबाव से चलने वाली थार एक्सप्रेस की सर्च टीम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक जनवरी 2016 को जन्मी जूली 11 अक्टूबर 2016 से जोधपुर सीआईडी में विस्फोटक पदार्थ खोजी डॉग के रूप में तैनात थी। पिछले एक माह से गंभीर रूप से बीमार चल रही जूली का सोमवार शाम छह बजे निधन हो गया। उसकी मृत्यु से पूरा पुलिस विभाग शोकाकुल है। कुछ दिन पहले पुलिस विभाग की डॉग स्नीफर जेमा की भी मौत हो गई थी।

Related posts:

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026