Doordrishti News Logo

जयपुर, कोरोना महामारी से संक्रमित व उबरने के बाद होने वाली जटिलताओं, सावधानियों व तीसरी लहर की आशंका को लेकर युवाओं को जागरूक करने के लिए राजस्थान के सभी एफएम चैनल अभियान चालायेंगे। राजस्थान यूनिसेफ व लोक संवाद संस्थान के तत्वावधान में राजस्थान के सभी रेडियो चैनल, बिग एफएम, रेडियो मिर्ची, 104 लव, रेडियो सिटी, माय एफएम,रेड एफ एम एवं तड़का के रेडियो जॉकी एवं संगठन प्रमुखों ने वेबिनार में अभियान को गति देने पर सहमति दी।

विभिन्न रेडियो चैनेल के माध्यम से कोरोना महामारी की जगरुकता के लिए चलाये जा रहे अभियानों, गाँव का सुपर हीरो, शॉट इज हॉट, मत चुके राजस्थान, आस्किंग नही मास्किंग करो, हम होंगे कामयाब, वैक्सीन के लिए हम हैं तैयार, की जानकारी दी। इस वेबिनार में 20 रेडियो जॉकी ने भाग लिया।

राजस्थान यूनिसेफ की प्रमुख ईसाबेल बर्डन ने कोविड महामारी की दूसरी, तीसरी लहर व युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा की सभी माध्यमो से सही जानकारी प्रचारित करने की जरूरत है। प्रारंभ में यूनिसेफ के संचार विशेषज्ञ अंकुश सिंह ने स्वागत उद्बोधन में रेडियो चैनलों के द्वारा कोरोना महामारी को हराने के लिए संभावित अभियान युवाओं को लक्षित करते हुए विशेष कैम्पेन के लिए सुझाव आमंत्रित किये। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) प्रादेशिक टीम लीडर डॉ. राकेश विश्वकर्मा ने देश एवं विशेषकर राजस्थान में कोरोना की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।

ये भी पढ़े :- आसाराम को झटका, नहीं मिल पाई हाईकोर्ट से इलाज के लिए अंतरिम जमानत

डॉ. राकेश ने बताया की पिछले सात दिनों में भारत व राजस्थान सहित सभी प्रदेशों में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। लोकप्रिय प्रमुख आरजे जस्सी ढिल्लों ने वेबिनार का संचालन किया। दो घंटे से अधिक चले वेबिनार में जस्सी ढिल्लों ने कहा की कोरोना को रोकना है तो टोकना शुरू करो।
इस वेबिनार मे लोक संवाद संस्थान के कल्याण सिंह कोठारी, राजस्थान यूनिसेफ के संचार विशेषज्ञ डॉ मंजरी पंत, डब्ल्यूएचओ के प्रादेशीक टीम लीडर डॉ. राकेश विश्वकर्मा सहित राज्य के सभी प्रमुख रेडियो जॉकी ने विचार व सुझाव प्रेक्षित किए।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026