Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री का क्षेत्र सरदारपुरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ की समन्वयक बैठक

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी एक दिवस अल्पप्रवास पर पहुंचे जोधपुर

जोधपुर,मुख्यमंत्री का क्षेत्र सरदारपुरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ की समन्वयक बैठक। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी एक दिवसीय अल्पप्रवास पर जोधपुर पहुंचने पर सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जोधपुर इण्डस्ट्रीयल एसोसिएशन हॉल में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा की अगुवानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ व पार्टी का दुपट्टा ओढाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र की समन्वयक समिति के कार्यकर्ताओं से संवाद कर पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा और नए कार्यों के लिए ठोस कार्य योजना के बारे में मार्गदर्शन दिया। जिलाध्यक्ष सालेचा ने जिला संगठन द्वारा किये गये कार्यक्रमों के बारे में फीडबैक दिया।

ये भी पढ़ें- फोरच्यूनर चालक ने ऑटो चालक को मारी टक्कर,मौत

प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह क्षेत्र है और यहां में कार्यकर्ता जनता की बीच जाकर कांग्रेस सरकार की विफलताएं महिला अपराध,पेपर लीक,भ्रष्टाचार, बलात्कार,अपराध,किसानों से वादाखिलाफी,तुष्टिकरण जैसे मुद्दे से अवगत करवाएं और केंद्र की मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री को कठघरे में लेते हुए कहा कि आज प्रदेश का प्रशासन भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। बिना कमीशन कोई सरकारी कार्य नहीं होते। प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। युवा और किसानों से किए वादे निभाए नहीं। ईमानदारी की बात करते हैं और लाल डायरी में आपके लाल के भ्रष्टाचार के काले किस्सों की बात सर्वविदित हो चुकी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी जगवीर छाबा,प्रदेश मंत्री डा. महेन्द्र कुमावत,सांवलराम देवासी, विधायक सूर्यकान्ता व्यास,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता,पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी,नरेन्द्रसिंह कच्छवाह,महापौर वनिता सेठ,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,जगराम विश्नोई,महेन्द्र मेघवाल,डा.करणीसिंह खींची,महेन्द्र झाबक,उपेन्द्र दवे, कमलेश पुरोहित,नरेश सुराणा,राजेन्द्र पालीवाल,चैनसिंह इन्दा,विजय राजोरिया,सुभाष गहलोत,संजय चंदीरमानी,मनीष परिहार,सुरेश भाटी, सुनिल कुमार भाटी,भवानी प्रताप सिंह शेखावत,ब्रह्मसिंह चौहान, अनिल वैष्णव,जयंत सांखला,मधु सांखला,मुकेश दवे,रफिक लौहार सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- 32 कमरों का बहुमंजिला भवन भरभरा कर धराशाई

इस अवसर पर सीपी जोशी ने मीडिया से अनोपचारिक बात करते हुए जिलों के गठन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को ईमानदारी का चोगा ओढ़ने से पहले अपनी सरकार के कारनामों को देखना चाहिए। आज प्रदेश का प्रशासन भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। बिना कमीशन कोई सरकारी कार्य नहीं होते। प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। युवा और किसानों से की वादे आपने निभाए नहीं।कोटडी,भीलवाड़ा सामूहिक दुष्कर्म और भट्टी में जलाकर मारने वाली घटना पर पुलिस की कार्रवाई को त्वरित बताने पर उन्होंने कहा कि जब मृतका के पिता थाने में शिकायत दर्ज कराने गए थे,तो पुलिस का सहयोग नहीं मिला,मृतका के परिजनों ने कातिलों को पकड़ा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: