Doordrishti News Logo

शादी समारोह में जा रहे युवक की अज्ञात वाहन ने ली जान

जोधपुर,शादी समारोह में जा रहे युवक की अज्ञात वाहन ने ली जान।
शहर के कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना क्षेत्र इसरो के सामने रात को किसी वाहन चालक की लापरवाही से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

वह शादी समारोह में जा रहा था। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुुुपुर्द कर दिया गया।

ये भी पढ़ें – फेंसिंग टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जयपुर रवाना

कुड़ी थाने के हैडकांस्टेबल शंकरलाल ने बताया कि बाबा रामदेव नगर झंवर रोड डालीबाई मंदिर के पास हाल गुजरात निवासी 30 वर्षीय संजय पुत्र मोतीराम बनमाली यहां जोधपुर अपने रिश्तेदारी में शादी समारोह में आया था। वह अपनी बाइक लेकर रात को शादी समारोह में जाने के लिए कुड़ी इसरो के सामने से निकल रहा था। तब किसी वाहन चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसे बाद में अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई।

इस बारे में उसके ममेरे भाई बाबा रामदेव नगर झंवर रोड डालीबाई मंदिर के पास रहने वाले अश्विनी कुमार की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई। हैडकांस्टेबल शंकरलाल के अनुसार शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया गया। अज्ञात वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – पेटेंट फ़ोरामेन ओवेल को डिवाइस से बंद कर मरीज को दी राहत

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026