Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री गहलोत ने किया संकल्प पत्र का विमोचन

  • सत्यमेव जयते सिटीजन सोसाइटी द्वारा जनहित के विषयों पर पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में भरवाए जा रहे हैं संकल्प पत्र,
  • पानी-बिजली बचाने,प्लास्टिक की रोक,बाल श्रम और बाल भिक्षा वृति के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान

जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर प्रवास के दौरान पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में जोधपुर के सामाजिक संगठन सत्यमेव जयते सिटीजन सोसायटी द्वारा जनहित में विभिन्न विषयों को लेकर तैयार किए गए संकल्प पत्र का विमोचन किया,इस अवसर पर उत्सव के संयोजक सुनील परिहार, राजस्थान सरकार की उद्योग मंत्री शकुंतला रावत,प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग व बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल मौजूद थी।

ये भी पढ़ें- एमजीएच में दिन भर रस्साकशी के बाद मिला आश्वासन,उठाया शव

सत्यमेव जयते सिटीजन सोसायटी की अध्यक्ष विमला गट्टानी ने बताया कि इस संकल्प पत्र में पानी,बिजली बचाने,पौधे लगाने,प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने,कचरे को कूड़ा पात्र में डालने,यातायात के नियमों की पालना करने,रक्तदान के प्रति प्रेरित करने,जरूरत के मुताबिक भोजन लेने और व्यर्थ नहीं करने,बेटी और बेटे में भेद किए बगैर बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ अभियान भागीदारी निभाने, बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति रोकने जैसे संकल्पों को शामिल किया गया है।

इस दौरान एडवाइजरी बोर्ड निदेशक ललित सुराणा,हस्तीमल सारस्वत,कार्यकारिणी सदस्य अहमद सैयद,अश्विनी दास,सदस्य अजीत सिंह राठौड़,पुलकित सिंह,दमयंती जांगिड़,दीपक कोरपाल,निश्चय सोलंकी,संतोष माहेश्वरी,अभिषेक भूतड़ा,राकेश राठी,अनिल प्रजापत, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार शर्मा मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026