मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया जोधपुर शहर में तूफानी दौरा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया जोधपुर शहर में तूफानी दौरा

  • एयरपोर्ट से सीधे विकास कार्यों का जायजा लेने हुए रवाना
  • शहर में चल रहे सभी विकास कार्यों को नजदीक से देखा
  • प्रत्येक कार्य की गुणवत्ता व समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

जोधपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को मध्यान्ह जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री के स्वागत में जन समुदाय उमड़ा पड़ा। मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट के बाहर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से की चर्चा। इसके बाद एयरपोर्ट के बाहर उपस्थित जन समुदाय की समस्याओं को सुना।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया जोधपुर शहर में तूफानी दौरा

इसके बाद मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से रवाना होकर सीधे मथुरादास माथुर अस्पताल में बजट घोषणा 2019-20 से बनने वाले मल्टीस्टोरी आईसीयू वार्ड के चरणबद्ध निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस पर 1700 लाख की राशि व्यय होगी। आरएस आरडीसी को इसके लिए 925 लाख हस्तांतरित किए जा चुके हैं, शेष राशि 775 लाख वर्ष 20 22 -23 में स्वीकृत बजट से उपलब्ध करवाए जाएंगे। अब तक स्ट्रक्चर कार्य पूर्ण किया जा चुका है व तृतीय फ्लोर पर फर्निशिंग का कार्य प्रगति पर है। यह कार्य 30 अप्रैल 2022 तक पूर्ण होने की संभावना है। इससे आम जन को बेहतर आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया जोधपुर शहर में तूफानी दौरा

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत मथुरादास माथुर अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में शेष रहे तलों के निर्माण का अवलोकन किया। इस निर्माण कार्य के लिए 4566 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। यह कार्य आरएसआरडीसी द्वारा करवाया जा रहा है। ओपीडी के ए ब्लॉक के तृतीय फ्लोर की छत का कार्य प्रगतिरत है तथा प्रथम फ्लोर पर फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है। बी ब्लॉक के प्रथम फ्लोर के कॉलम आरसीसी का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। यह कार्य 2 अगस्त 2023 तक पूर्ण होने की संभावना है। इससे आधुनिक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया जोधपुर शहर में तूफानी दौरा

उन्होंने मथुरादास माथुर अस्पताल में 14 करोड़ की राशि से बन रहे नवीन डायग्नोस्टिक विंग की स्थापना के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। इसके लिए आरएसआरडीसी ने कार्य आदेश जारी कर दिए हैं व निर्माण स्थल पर खड़े पेड़ों की कटाई का कार्य एवं साफ सफाई का कार्य प्रगति पर है। यह कार्य 20 अगस्त 2023 तक पूर्ण होने की संभावना है। इसके पूर्ण होने पर आमजन को सभी प्रकार की बेहतर जांच सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया जोधपुर शहर में तूफानी दौरा

मुख्यमंत्री ने मथुरादास माथुर अस्पताल में ट्रोमा सेंटर निर्माण कार्य का अवलोकन किया। सेंटर के लिए पार्किंग एवं भूतल से तीन मंजिला भवन निर्माण कार्य पूर्ण हो गया। इसमें भूतल में 40 चार पहिया वाहनों एवं 100 दो पहिया वाहनों की पार्किंग सुविधा,प्रथम तल पर ऑपरेशन थिएटर,पोस्ट ऑपरेशन वार्ड, स्टोर, नर्सेज स्टेशन,एमआरआई,सीटी स्कैन, सोनोग्राफी,ईसीजी,एक्स-रे रूम,वेटिंग लॉबी,फैक्चर ट्रीटमेंट रूम सुविधा, द्वितीय तल पर नर्सेज स्टेशन,दो आईसीयू यूनिट,प्री ऑपरेटिव वार्ड, स्टोर सुविधा व तृतीय तल पर मेल एवं फीमेल वार्ड,नर्सेज स्टेशन एवं वेटिंग लॉबी का सुविधा इसकी कुल लागत 4939.65 लाख रुपये है। मुख्यमंत्री ने एमडीएम में विकास कार्य के अवलोकन के दौरान ओपीडी में आए पेशेंट व परिजनों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री को देखते ही वहां उपस्थित लोगों ने अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाए व हाथ हिला कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया जोधपुर शहर में तूफानी दौरा

मुख्यमंत्री एमडीएम अस्पताल से रवाना हो कर भूजल विभाग में बनने वाले रीजनल कैंसर सेंटर स्थल का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने रीजनल कैंसर सेंटर के प्लान का अवलोकन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पॉलिटेक्निक कॉलेज केंपस पहुंचे और वहां निर्माणाधीन इनक्यूबेशन सेंटर के प्लान के बारे में जानकारी ली। युवाओं को स्टार्टअप के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस प्रोजेक्ट के द्वारा स्टार्टअप अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेएस के पास आरटीओ फाटक पर जेडीए द्वारा 75 करोड़ से बनाए जा रहे आरओ बी के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। पूर्व में आरोबी के 80 फुट छोर पर 8 पिल्लर व 7 डेकस्लेब का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया था।वर्तमान में 209 पाईल, 20 पाईल केप के 18 पीयर एवं 7 डेकस्लेब का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। यह कार्य जून 2023 तक पूर्ण होने की संभावना है।

इसके बाद मुख्यमंत्री उम्मेद उद्यान पहुंचे और वह चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया।
उम्मेद उद्यान में जेडीए की अमृत योजना के तहत 329.20 लाख के विकास कार्य करवाए। इसमें ग्रीन स्पेस,पाथ वे,खेलकूद उपकरण, विद्युतीकरण व पेड़ पौधे व सड़क निर्माण का कार्य करवाया गया।इसके बाद वे बाद मंडोर उद्यान में हो रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया जोधपुर शहर में तूफानी दौरा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जेडीए द्वारा मंडोर उद्यान में करवाए जा रहे विकास कार्यों का अवलोकन करने किया। इस विकास कार्य के अंतर्गत 382 लाख की लागत से साउंड एंड लाइट शो एवं 170.81 लाख का अकाउंट इन कार्य करवाया जाएगा। विकास कार्य से देश-विदेश व संभागीय स्तर के पर्यटन का विकास होगा। मंडोर गार्डन में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 13 करोड़ की राशि से करवाये जा रहे सौन्दर्यकरण व विकास कार्यों किए गए। पूर्ण हो चुके कार्य गजीवों एवं हथाई पाइन्ट, दिशा सूचक साईनेज, स्थान सूचक साईनेज, पत्थर पर कार्य,जॉगिंग ट्रेक, शेड कार्य,सनसेट पॉईन्ट,पुराने झूलों की मरम्मत, कच्ची के नाल, मुख्य केनाल, केन्टीन मरम्मत, कच्ची केनाल में वॉटर पॉड निर्माण मुख्य द्वार का निर्माण, सिंचाई सिस्टम का कार्य, वॉक-वे, चिनाई कार्य पूर्ण, कलात्मक खम्भे लगाने,एलईडी व सीसीटी कैमरे, सोलर लगाने के कार्य पूर्ण हुए। इन कार्यों पर 7 करोड़ की राशि व्यय हो चुकी है।

उन्होंने 8 मील मंडोर बेरी गंगा वन क्षेत्र में बजट घोषणा 2021-22 के तहत 20 करोड़ की लागत से विकसित होने वाले पद्मश्री कैलाश सांखला स्मृति वन का अवलोकन किया। 250 हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाले स्मृति वन में नई चारदीवारी तथा ग्रीन स्पेस का निर्माण किया जाएगा।स्मृति वन में इंटरप्रेटशन सेन्टर,लेट बाथ सुविधाएं,जल सुविधाएं, परिभ्रमण पथ,स्वागत कक्ष,योगा पार्क, हर्बल गार्डन,वाहन पार्किंग सुविधा व प्रवेश द्वार एवं ग्रीन स्पेस सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts