जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने किया शहर का दौरा
- बिपरजॉय चक्रवात और वर्षा से संभावित प्रभावों का किया आकलन
- विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा
- दिए व्यापक दिशा-निर्देश
- लोगों सतर्क रहें,सावधानी बरतें
जोधपुर,जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय और वर्षा की वजह से संभावित असर का आकलन करने रविवार को शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और जानकारी ली। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र डांगा,नगर निगम आयुक्त उत्सव कौशल सहित निगम के अधिकारी साथ थे। जिला कलक्टर ने निरीक्षण दौरे में ख़ासकर शहर के विभिन्न जल भराव एवं वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और इस बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने ने वर्षाकाल के मद्देनज़र जरूरी तमाम ऐहतियाती उपायों के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए। नटिया बस्ती में जल भराव से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए वहां जल भराव को देखा तथा नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मड पम्प द्वारा जल निकासी का पूर्ण कार्य सुनिश्चित कराएं। सारण नगर पुलिया तथा बीजेएस के रूप नगर का भी निरीक्षण किया।
ये भी पढ़ें- घरवालों को नींद की गोलियां देकर किशोरी दो लाख लेकर प्रेमी के साथ भागी
क्षेत्रवासियों से संवाद
निरीक्षण दौरे में जिला कलक्टर ने विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय लोगों से चर्चा कर क्षेत्र की जरूरतों व समस्याओं आदि के बारे में जानकारी ली और बिपरजॉय की वजह से संभावित स्थितियों में सतर्क रहते हुए सभी प्रकार की सावधानियों का पालन करने की बात कही। उन्होंने लोगों से कहा कि जल निकासी में प्रशासन का सहयोग करें तथा बिना काम के अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन हर दृष्टि से मुस्तैद है और हरसंभव सहायता के लिए प्रयासरत है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

