जोधपुर में सूचना आयोग की बैंच स्थापित होगी
-मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
जोधपुर,सूचना के अधिकार (आरटीआई) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अब जोधपुर में सूचना आयोग की बैंच स्थापित होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैंच की स्थापना के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। उन्होंने कार्यालय के संचालन के लिए 12 नए पदों तथा आवश्यक वित्तीय प्रावधान की भी स्वीकृति दी है।
यह बजी पढ़ें-राज्य मानवाधिकार आयोग ने स्वप्रेरणा से लिया प्रसंज्ञान,प्रकरण दर्ज
इन नवीन पदों में एक पद सूचना आयुक्त का है, जिसकी नियमानुसार नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा निजी सहायक,रीडर,सूचना सहायक का एक-एक पद,वरिष्ठ सहायक के 2 पद तथा कनिष्ठ सहायक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 3-3 पद शामिल हैं। बैंच के लिए आवश्यक संसाधन आदि के लिए भी 20 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में बैंच की स्थापना के लिए घोषणा की गई थी।
यहां क्लिक कीजिए और एप इंस्टॉल कीजिए-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

