प्रमुख वित्त सलाहकार गीतिका पांडेय ने की जोधपुर मंडल की सराहना

  • जोधपुर दौरे के तहत पांडेय ने निरीक्षण व व्यवस्थाओं की समीक्षा की
  • डीआरएम ऑफिस में आधुनिक रिकॉर्ड रूम का किया उद्घाटन
  • अधिकारियों को किया संबोधित, दिए निर्देश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रमुख वित्त सलाहकार गीतिका पांडेय ने की जोधपुर मंडल की सराहना। उत्तर पश्चिम रेलवे की प्रमुख वित्त सलाहकार गीतिका पांडेय ने शुक्रवार को जोधपुर दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही रेल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडल में चल रहे विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं और वित्तीय प्रबंधन की समीक्षा की।

इस अवसर पर उन्होंने डीआरएम कार्यालय परिसर में पुनर्विकसित रिकॉर्ड रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर लेखा एवं सामान्य शाखा के नए एवं आधुनिक रिकॉर्ड रूम का अवलोकन किया तथा वहां की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की आधुनिक व्यवस्था से रेलवे का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा,जो भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे के फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर,और विभिन्न परियोजनाओं में हुए ट्रांसफॉर्मेशनल बदलावों पर संतोष व्यक्त किया। अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए। इस अवसर पर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने पांडेय का स्वागत करते हुए मंडल कार्यालय का अवलोकन कराया।

उल्लेखनीय है कि जोधपुर डीआरएम रह चुकी उत्तर पश्चिम रेलवे की प्रमुख वित्त सलाहकार पांडेय को हाल ही में रेलवे बोर्ड में अतिरिक्त सदस्य (योजना) के पद पर पदस्थ किया गया है। पांडेय ने जोधपुर मंडल की कार्यक्षमता और टीम की ऊर्जा की सराहना करते हुए कहा कि मंडल निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि बेहतर समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ उत्तर पश्चिम रेलवे भविष्य में और उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा।

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह पहले भी जोधपुर आ चुकी हैं,लेकिन इस बार का अनुभव अलग और विशेष रहा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए व्यापक बदलाव ने ध्यान आकर्षित किया। स्टेशन का स्वरूप और समग्र विकास अपने आप में अद्वितीय है। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव सहित बड़ी संख्या में शाखाधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक विक्रम सिंह सैनी ने गीतिका पांडेय का स्वागत किया। इस अवसर पर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने जोधपुर मंडल की ओर से उनका शॉल,साफा,बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान पूर्वक स्वागत किया।

जोधपुर मंडल की कार्यकुशलता सराहनीय
गीतिका पांडेय ने बताया कि जोधपुर मंडल ने ओवरऑल एफिशिएंसी में उल्लेखनीय सुधार किया है। प्रदर्शन के लिहाज से लगभग 50 प्रतिशत की प्रगति एक बड़ी उपलब्धि है,जो टीम की मेहनत और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि जोधपुर मंडल इसी तरह प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा और भारतीय रेल,जो देश की जीवन रेखा है, उसके विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026