एक हजार करोड़ की लागत से 400 सीएम-राइज विद्यालय होंगे स्थापित-पटेल

संस्था प्रधान वाक्पीठ का उद्घाटन समारोह आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक हजार करोड़ की लागत से 400 सीएम-राइज विद्यालय होंगे स्थापित-पटेल। विधानसभा क्षेत्र लूणी के धवा, लूणी और केरू ब्लॉक की राजकीय एवं गैर राजकीय संस्था प्रधान सत्रारंभ वाक्पीठ 2026 का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर बोरानाडा में संसदीय कार्य,विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

विद्यालय आधारभूत संरचना कोष
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार शैक्षणिक उन्नयन के लिए कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा बजट घोषणा के अनुरूप विद्यालयों के अवसंरचना विकास के लिए 2 हजार करोड़ रुपये की राशि से विद्यालय आधारभूत संरचना कोष की स्थापना की जाएगी।

उन्होंने कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के अनुरूप में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 51 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से 500 विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू की जायेगी। स्कूल टू वर्क’ व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जिले में एक विद्यालय को उन्नत व्यावसायिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया जाएगा।

प्रत्येक जिले में स्थापित होगा स्कूल ऑन व्हील्स
पटेल ने कहा इस वर्ष लगभग 250 करोड़ रुपए की लागत से 40 लाख से अधिक जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए डीबीटी की जायेगी। घुमन्तू एवं अर्द्ध-घुमन्तू समुदाय के बच्चे औपचारिक शिक्षा से वंचित न रह जाएं इसलिए राज पहल कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जिले में एक ‘स्कूल ऑन व्हील्स’ स्थापित किया जायेगा। प्रदेश के एक हजार विद्यालयों में एआई आधारित पर्सनलाइज्ड लर्निंग लैब्स की स्थापना की जायेगी। एक हजार करोड़ रुपये की लागत से 400 विद्यालयों को ‘सीएम-राइज’ स्कूलों में क्रमोन्नत किया जाएगा।

प्रमुख वित्त सलाहकार गीतिका पांडेय ने की जोधपुर मंडल की सराहना

विद्यालय विकास के लिए दिए आवश्यक निर्देश
विधि मंत्री ने कहा सभी सीबीईओ अपने-अपने ब्लॉक के सभी विद्यालयों में लंबित पेयजल एवं विद्युत कनेक्शन करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी विद्यालयों में सर्वे कर शौचालय विहीन विद्यालयों की सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

नामांकन बढ़ाने के लिए किया निर्देशित
उन्होंने नामांकन बढ़ाने,अनुपयोगी सामान की नीलामी करने,रंग रोगन करने,विद्यालय परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। विद्यालय में सह शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन करने, शाला दर्पण मॉड्यूल अपडेट करने, फ्लैगशिप योजनाओं से पात्र बच्चों को जोड़ने,पीटीएम एवं एसएमसी की बैठक का समयबद्ध आयोजन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को सभी विद्यालयों में जल संचयन,पाइप लाइन और नल कनेक्शन की स्थिति का सर्वे कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया। डिस्कॉम के अधिकारियों को विद्यालय परिसर के निकट खुले एवं ढीले तार,जर्जर पोल की मरम्मत करने के निर्देश दिए।

ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में मुकेश दाधीच, छोटूसिंह राठौड़,पूनाराम चौधरी खींवराज जांगिड़,संयुक्त निदेशक हिम्मत सिंह,सीडीईओ रजनी शेखावत,क्षेत्रीय अधिकारी ईपीसीएच गोपाल शर्मा,सीबीईओ लूणी शमीम बानो,धवा गुलेन चौधरी,केरू एसीबीईओ राजूराम चौधरी सहित संस्था प्रधान उपस्थित थे।