Doordrishti News Logo

इदुल अजहा पर यातायात व्यवस्था में बदलाव

जोधपुर, शहर में रविवार का मनाया जाने वाला पर्व इदुल अजहा पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ईद की नमाज मुख्य ईदगाह जालोरी गेट के बाहर अदा की जायेगी, जिसके लिए सुबह 07.30 बजे से नमाज अदा होने के पश्चात तक यातायात व्यवस्था सामान्य होने तक बदलाव किया गया है।

इस प्रकार रहेगी व्यवस्था

– पुरी तिराहा, चांदशाह तकिया, रेलवे स्टेशन से आरआर तिराहा होते हुए ओलम्पिक तिराहा,महावीर कॉम्पलेक्स,गोल बिल्डिंग., 5वीं रोड, सिवांची गेट, बालवाड़ी स्कूल, जालोरी बारी उपरोक्त सभी स्थानों से जालोरी गेट चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतया बन्द रहेगा। इस क्षेत्र में केवल पैदल व्यक्तियों के आने-जाने की व्यवस्था रहेगी।

– पावटा चौराहा से सरदारपुरा, चौपासनी की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन पावटा से डाइवर्ट होकर ताराचन्द सर्किल, सर्किट हाउस रोड,रातानाडा,रेजीडेन्सी रोड, वीसी सर्किल, पी.डब्लुडी, रिक्तिया भैरूजी चौराहा, रोटरी चौराहा, जलजोग चौराहा, 12 वी रोड चौराहा, बोम्बे मोटर चौराहा तक या पीडब्लूडी चौराहा से जेडीए सर्किल, खतरनाक पुलिया, रोटरी चौराहा, जलजोग की तरफ चलेंगे।

– चौपासनी रोड़ व सरदारपुरा क्षेत्र से नई सडक़ की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन 5वीं रोड़ चौराहा से मुड़क़र सरदारपुरा डी रोड़, रोटरी चौराहा, रिक्तिया भैरूजी चौराहा एवं न्यू डीआरएम खतरनाक पुलिया, लोको रोड़ पुलिस लाईन के सामने होकर पावटा की तरफ आ सकेगें।

– पावटा से सरदारपुरा,चौपासनी की तरफ जाने वाली सिटी बसें पावटा से डाइवर्ट होकर ताराचन्द सर्किल, सर्किट हाउस रोड, रातानाडा की तरफ निकाला जायेगा। वापसी में चौपासनी रोड व सरदारपुरा क्षेत्र से नई सड़क़ की तरफ आने वाली सिटीबसें 5वीं रोड चौराहा से मुडक़र सरदारपुरा डी रोड, न्यू डीआरएम खतरनाक पुलिया, लोको रोड़, पुलिस लाईन बडू हाऊस के सामने से होकर कमला नेहरू कॉलेज, पावटा की तरफ डाईवर्ट की जाएगी।

– नमाज में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों के वाहनों के लिए महावीर कॉम्पलेक्स, तारघर के पास,उम्मेद स्टेडियम के सामने पार्किंग स्थल,पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026