Doordrishti News Logo

वंचित व भ्रमणशील परिवारों तक वैक्सीनेशन पहुंचाना चुनौती-डॉ राकेश

जयपुर,विश्व स्वास्थ्य संगठन राजस्थान के प्रमुख डॉ राकेश विश्वकर्मा ने भ्रमणशील व वंचित व्यक्तियों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए जागरूक व शिक्षित करने को चुनौती बताया है।

जयपुर स्थित मीडिया एडवोकेसी संगठन लोक संवाद संस्थान द्वारा वैक्सीनेशन आधारित विभिन्न आयामों पर जनसंचार और पत्रकारिता के 50 विद्यार्थियों द्वारा ऑडियो वीडियो विजुअल के माध्यम से लघु फिल्मों पर 3 माह की परियोजना के तहत शैक्षणिक व शोध परक मेंटर्स सुविधा प्रदान करके लघु फिल्म तैयार की जाएगी। इस संबंध में क्षमता वर्धन के लिए आयोजित वेबीनार में डॉक्टर राकेश ने चिंता व्यक्त की,उन्होंने कहा भ्रमणशील व वंचित परिवारों में वैक्सीनेशन के लिए प्राथमिकता नहीं है।

वंचित व भ्रमणशील परिवारों तक वैक्सीनेशन पहुंचाना चुनौती-डॉ राकेश

लोक संवाद संस्थान,यूनिसेफ राजस्थान के सहयोग से एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के पीजी कोर्स के 50 छात्रों द्वारा इस परियोजना के माध्यम से शैक्षणिक एवं शोध परख फिल्म तैयार किया जाएगा। वेबीनार में यूनिसेफ राजस्थान के संचार एवं एडवोकेसी विशेषज्ञ अंकुर सिंह ने वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता,पब्लिक हेल्थ के लिए समर्पित हीरोज, ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के लिए कठिन परिस्थितियों में काम करने वालों तथा स्थानीय स्तर पर लोक कलाकारों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को भी उजागर करने का आग्रह किया।

वेबीनार में एपीजे के प्रोग्राम डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ पीयूष दत्ता, फिल्म निर्देशक अविनाश त्रिपाठी,लोक  संवाद संस्थान के सचिव कल्याण सिंह कोठारी,एपीजे इंस्टीट्यूट से देवांश सेठी,आयुष गर्ग, अनुपम मिश्रा, कृति त्रिवेदी,रिया कुमार,दीक्षा जुनेजा आदि ने भाग लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मुख्यमंत्री शर्मा जयपुर से जनप्रतिनिधियों से करेंगे सीधा संवाद

October 2, 2026

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में जोधपुर के 215 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

October 2, 2026

जोधपुर में विजय जुलूस पर रोक 27 सितंबर तक बढ़ी

September 22, 2026

WhatsApp हैकिंग से बचने के लिए राजस्थान साइबर क्राइम की एडवाइजरी जारी

September 17, 2026

नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित

September 14, 2026

मतदान के लिए 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेज मान्य

September 9, 2026

पर्यवेक्षक इकबाल खान ने की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा

September 7, 2026

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किए मंदिर दर्शन

September 5, 2026