WhatsApp हैकिंग से बचने के लिए राजस्थान साइबर क्राइम की एडवाइजरी जारी
7 सेफ्टी टिप्स बताए
जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),WhatsApp हैकिंग से बचने के लिए राजस्थान साइबर क्राइम की एडवाइजरी जारी। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा R4C ने WhatsApp अकाउंट और चैट्स को सुरक्षित रखने के लिए एडवाइजरी संख्या 64/2026 जारी की है।
भाजपा प्रत्याशी हेमा राम चौधरी जीते
पुलिस महानिदेशक,साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएं ने बताया कि वर्तमान में WhatsApp केवल चैटिंग का माध्यम नहीं,बल्कि व्यक्तिगत जानकारी, फोटो,दस्तावेज,OTP और महत्वपूर्ण संचार का हिस्सा बन चुका है। साइबर ठग अकाउंट पर नियंत्रण कर ठगी,फर्जी पहचान और ब्लैकमेलिंग कर सकते हैं।
इसी को देखते हुए WhatsApp को सुरक्षित रखने के 7 मुख्य उपाय बताए गए हैं।
1.अकाउंट सिक्योरिटी: Two-Step Verification चालू करें। Settings > Account > Two-Step Verification में जाकर 6 अंकों का PIN सेट करें और रिकवरी ईमेल जोड़ें। PIN किसी से शेयर न करें। Passkeys सपोर्ट हो तो उसका उपयोग करें।
2.लिंक्ड डिवाइसेज की समीक्षा: समय-समय पर WhatsApp Web/Desktop पर जुड़े डिवाइस चेक करें और उपयोग के बाद Log Out करें। संदिग्ध या पुराना डिवाइस दिखे तो तुरंत लॉग आउट करें।
3.चैट और ऐप लॉक: संवेदनशील चैट्स को फिंगरप्रिंट/फेस ID से Chat Lock करें और App Lock में Biometric Protection ऑन करें।
4.प्राइवेसी कंट्रोल्स: प्रोफाइल फोटो,About, Last Seen और Status को My Contacts तक सीमित रखें। ग्रुप में कौन जोड़ सकता है यह तय करें और Privacy Checkup टूल का इस्तेमाल करें।
5.बैकअप प्रोटेक्शन:Settings > Chats > Chat Backup में जाकर End-to-End Encrypted Backup ऑन करें और उसे पासवर्ड या 64-डिजिट Encryption Key से सुरक्षित करें।
6.एडवांस्ड चैट प्राइवेसी: संवेदनशील चैट्स के लिए Advanced Chat Privacy ऑन करें। यह चैट एक्सपोर्ट और ऑटोमेटिक मीडिया सेविंग को रोकता है।
7.कॉल और हाई-रिस्क प्रोटेक्शन
अनजान नंबरों की कॉल से बचने के लिए Silence Unknown Callers ऑन करें और कॉल के दौरान IP छुपाने के लिए Protect IP Address in Calls चालू रखें। GB WhatsApp जैसे मॉडिफाइड ऐप से बचें।पुलिस ने कहा है कि किसी भी साइबर ठगी की घटना पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन,साइबर पुलिस स्टेशन,पोर्टलhttps://cybercrime.gov.in,हेल्पलाइन 1930 या 9256001930/ 9257510100 पर सूचना दें।
मोबाइल हैकिंग और डेटा चोरी से ऐसे बचें
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा R4C ने मोबाइल को साइबर खतरों से सुरक्षित रखने के लिए Mobile Cyber Hygiene Practice नियमों पर एडवाइजरी संख्या 66/2026 जारी की है।
पुलिस ने कहा है कि मोबाइल में व्यक्तिगत जानकारी,फोटो,बैंकिंग विवरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज रहते हैं,ऐसे में साइबर हमले और वित्तीय धोखाधड़ी का जोखिम बढ़ गया है।
मोबाइल साइबर हाइजीन के 15 मुख्य दिशा- निर्देश
1.केवल आधिकारिक ऐप स्टोर का उपयोग करें:
Google Play Store या App Store से ही ऐप डाउनलोड करें। WhatsApp,Telegram पर आए अनजान लिंक्स से ऐप इंस्टॉल न करें।
2.Unknown Sources बंद रखें:
Settings > Security > Install unknown apps को Turn off रखें।
3.Google Play Protect चालू रखें: Play Protect को ऑन रख कर नियमित मैन्युअल स्कैन करें।
4.ऐप परमिशन की जांच करें: किसी भी ऐप को लोकेशन,कॉन्टैक्ट्स, SMS,कैमरा जैसी अनावश्यक परमिशन न दें।
5.सॉफ्टवेयर अपडेट रखें: OS और ऐप्स का ऑटो- अपडेट ऑन रखें।
6.एंटीवायरस का प्रयोग करें: Avast, Norton, Kaspersky जैसे प्रमाणिक एंटीवायरस का उपयोग करें।
7.संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें:अनजान नंबरों,ईमेल से आए लिंक्स और लॉटरी,लोन, ऑफर वाले फर्जी मैसेज न खोलें।
8.ऐप्स का नियमित ऑडिट करें: उपयोग में न आने वाले ऐप्स को अनइंस्टॉल करें और पुराने ऐप्स का कैश साफ करें।
9.मजबूत स्क्रीन लॉक:PIN,पासवर्ड या Biometric Lock (फिंगरप्रिंट/Face ID) और डिवाइस एन्क्रिप्शन चालू रखें।
10.सिक्योरिटी सेटिंग्स ON रखें:Find My Device/ Find My iPhone सक्रिय रखें,Lockdown Mode चालू रखें,USB Debugging बंद रखें।
11.सार्वजनिक Wi-Fi पर VPN: रेलवे स्टेशन,कैफे के खुले Wi-Fi पर बैंकिंग न करें,जरूरी हो तो VPN का उपयोग करें।
12.सुरक्षित बैकअप:Google Drive या iCloud पर एन्क्रिप्टेड बैकअप सेट करें।
13-15.eScan Bot Removal Tool और M-Kavach 2: संदिग्ध गतिविधि, अनजान ऐप,पॉप-अप या बैटरी खपत बढ़ने पर eScan Tool से स्कैन करें। मोबाइल सुरक्षा के लिए M-Kavach 2 ऐप को केवल Google Play Store से डाउनलोड कर उपयोग करें।
साइबर ठगी होने पर cybercrime.gov.in, हेल्पलाइन 1930 या 9256001930/ 9257510100 पर तुरंत शिकायत करें।
