नगर पालिका बालेसर सत्ता के अध्यक्ष 65 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जोधपुर,भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जोधपुर इकाई ने शनिवार की सुबह बालेसर सत्तां के नगर पालिका अध्यक्ष को 65 हजार की रिश्वत लिए जाने के आरोप में पकड़ा है। अब इसके आवास और कार्यालय की जांच चल रही है। इस बारे में एक परिवादी ने शिकायत दी थी। एसीबी के उपमहानिरीक्षक हरेंद्र महावर ने बताया कि एसीबी की जोधपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके कब्जा शुदा भूखण्ड का पट्टा जारी करने की एवज में रेवत राम तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत बालेसर सत्ता वर्तमान अध्यक्ष,नगर पालिका बालेसर सत्ता द्वारा एक लाख रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है।
किस कदर बेखौफ हैं अपराधी पढ़े कहानी यहां- प्रतापनगर सदर के हिस्ट्रीशीटर का खंजर दिखा वारदात को अंजाम,चेन लूटी
इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर शनिवार को सुनिता कुमारी द्वारा मय टीम पुलिस निरीक्षक मनीष वैष्णव एवं अन्य के ट्रेप कार्रवाई करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रेवतराम को 65 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। उसके आवास एवं कार्यालय का अनुंधान जारी है,आगे की जांच की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

