धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के गले से फिर चेन चोरी
- भीड़ का फायदा उठाकर दिया जा रहा वारदात को अंजाम
- गांधी मैदान के बाद अब गौशाला परिसर में भागवत कथा में दो चेेनें गायब
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के गले से फिर चेन चोरी। शहर में धार्मिक स्थलों पर चलने वाली भजन संध्या और भागवत कथाओं में महिला चोर गैंग फिर से सक्रिय हो उठी हैं। कुछ महिनों पहले सरदारपुरा गांधी मैदान में भागवत कथा में कई महिलाओं के गले से चेनें चोरी हुई थी। अब एक बार फिर भागवत कथा में दो महिलाओं गले से चेनें चोरी हुई है। चेन चोरी की दोनों घटनाएं इस बार भी वृद्ध महिलाओं के साथ हुई है,जब वे अपने घर पहुंची तो पता लगा। मामला राजीव गांधी नगर थाने में दर्ज कराया गया है।
सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी सिम से ओएलएक्स पर फोन बेचने का झांसा
नवोड़ा बेरा चौखा के रहने वाले अर्जुनराम पुत्र गुलाबराम ने रिपोर्ट दी है। इसके अनुसार उसकी वृद्ध माताजी जमनादेवी 10 अप्रेल को भद्रेश्वर गौशाला में चल रही भागवत कथा में गई थी। वापिस घर लौटी तब पता लगा कि गले से चार तोला चेन गायब है। इसी दिन प्रतीक सोलंकी नाम के एक शख्स की दादी भी भागवत में गई थी। उनके गले से भी डेढ़ तोला की चेन पार हो गई। भागवत कथा अवधि में अत्यधिक भीड़ में चेनें गिरी अथवा किसी शातिर महिला गैंग द्वारा चुराया गया इसका पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे है।
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले सरदारपुरा गांधी मैदान में भी सत्संग और भागवत कथा में तीन चार महिलाओं के गले से चेनें गायब हो रखी है,उसका भी अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।
