अवैध पिस्टल के साथ युवक को पकड़ा
जोधपुर, कमिश्ररेट की कुड़ी पुलिस ने शताब्दी सर्किल के समीप एक युवक को पकड़ उससे पिस्टल और एक कारतूस जब्त किया है। आरोपी को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। हथियार के संबंध में अब पूछताछ की जा रही है।
थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि शताब्दी सर्किल के समीप एक युवक संदिग्ध रूप से घूम रहा है और उसके पास से अवैध हथियार बरामद हो सकता है। इस पर एएसआई धन्नाराम के साथ पुलिस की टीम ने युवक की तलाशी में एक पिस्टल और कारतूस जब्त किया। आरोपी मूलत: उत्तरप्रदेश के बलिया हाल पांच बत्ती रातानाडा सांसी कॉलोनी निवासी विनोद पुत्र ललन बहादूर को गिरफ्तार कर लिया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

