Doordrishti News Logo

अवांछनीय सामग्री के साथ परीक्षार्थी को पकड़ा

भारतीय वायुसेना सिविल सेवा भर्ती परीक्षा

जोधपुर, भारतीय वायुसेना की सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन आज हुआ। इसमें एक परीक्षार्थी अवांछनीय सामग्री के साथ पकड़ा गया। उसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस बारे में एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
एयरपोर्ट थानाधिकारी रमेंद्र सिंह हाडा ने बताया कि रविवार को इंडियन एयरफोर्स की तरफ से सिविल सेवा के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा का आयोजन फाइव एयरमैन सिलेक्शन सब गार्ड रूम एयरफोर्स स्टेशन जोधपुर में किया गया।

परीक्षा का आयोजन वायुसेना के विभिन्न पदों जिनमें एमडीएस (ओबीसी)और एमटीएस (ईडब्ल्यूएस) के लिए हुआ है। परीक्षा के समय एक परीक्षार्थी हरियाणा के जिंद छतर का रहने वाला हरदीप पुत्र रामेश्वर को अवांछिय सामग्री के साथ पकड़ा गया। थानाधिकारी हाडा ने बताया कि आरोपी हरदीप के पास से मोबाइल, ईयरफोन एवं सिम डिवाइस लगी मिली। इस पर उसे गिरफ्तार करने के साथ आईसी सिविल के कार्यालय अधीक्षक सतीशचंद्र की तरफ से रिपोर्ट दी गई। परीक्षा केंद्र पर एसजीटी विकास द्वारा उसे पकड़ा गया। आरोपी को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए अभियुक्त  से पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026