विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी के प्रकरण दर्ज
जोधपुर, शहर में बाइक चोरी के आधा दर्जन से ज्यादा प्रकरण दर्ज किए गए हैं। उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में नागौरी गेट कलाल कॉलोनी निवासी जितेन्द्र पुत्र किशनलाल खटीक ने पुलिस को बताया कि 2 सितंबर की दोपहर के समय वह राइकाबाग रेलवे स्टेशन पर आया था जहां पर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। उदयमंदिर थाने में ही दी रिपोर्ट में त्रिलोकचंद पुत्र डूंगरराम माली ने पुलिस को बताया कि 4 सितबर की दोपहर के समय उम्मेद कन्या सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के पास खड़ी उसकी हीरो होंडा को अज्ञात चोर चुराकर ले गया।
जबकि देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में सम्राट नगर निवासी भगवाना राम पुत्र फुसा राम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि वह मसूरिया मेले कंट्रोल रूम के पास 3 सितंबर की सुबह 8 बजे के करीब बाइक खड़ी की थी जिसको रात्रि 8 बजे संभाला तो मौके से गायब थी।
शास्त्रीनगर पुलिस के अनुसार जैसलमेर हाल यूआईटी कॉलोनी प्रताप नगर निवासी दिव्यांशु गोयल पुत्र राजेश गोयल ने पुलिस को बताया कि सेक्टर सी में खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर सदर थाने के पीछे रहने वाले संजय देवड़ा पुत्र लक्ष्मण देवड़ा ने पुलिस को बताया कि पांचवी रोड़ से बारहवीं रोड़ के बीच में खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया।
बनाड़ पुलिस के अनुसार शिव मंदिर मार्ग जेल के पास रहने वाले सुनिल पुत्र मनोहलाल ने पुलिस को बताया कि उसने जगमाल के पंप के सामने रातनाडा में अपनी बाइक खड़ी की थी जिसको अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

