Doordrishti News Logo

करंट लगने से महिला की व दुर्घटना में घायल युवक की मौत

जोधपुर,विवाहिता की घर में करंट आने से मौत हो गई। जबकि सडक़ पर अचानक जानवर आने से बाइक स्लिप होने से घायल हुए एक युवक ने दम तोड़ दिया। भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि सरस्वती नगर बासनी प्रथम चरण निवासी सुमेर पुत्र मदनलाल प्रजापत ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पूजा (22) को घर पर करंट लगने पर अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी इलाज के बीच मौत हो गई। शादी को कुछ ही साल हुए थे। जांच एडीएम सिटी की तरफ से की जा रही है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

फलौदी पुलिस ने बताया कि लोहावट देवराज नाडा निवासी राजूराम पुत्र मेहराराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई संतोष राम (24) बाइक पर एका चौराहा की तरफ जा रहा था। तब सडक़ पर जानवर आने से उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक स्लिप होने से घायल हो गया था जिसको इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026