होटल के पीछे कमरे में जुआ पकड़ा,19 जुआरी गिरफ्तार
- 6.49 लाख नकद और 4 कारें जब्त
- मामला दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),होटल के पीछे कमरे में जुआ पकड़ा,19 जुआरी गिरफ्तार। करवड़ थाना पुलिस ने नेतड़ा सरहद के इलाके में होटल सूरजगढ़ गार्डन के पीछे बने कमरे में दबिश दी। मौके से 19 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। कार्रवाई में पुलिस ने 6.49 लाख रुपए नकद और चार कारें जब्त की। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर शरत कविराज के निर्देश पर हुई।
नील गाय सामने आई: ट्रक की टक्कर से पलटी कोल्ड ड्रिंक पिकअप
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1949 और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार शाम को मुखबिर की सूचना पर एसीपी (मंडोर) अनिल शर्मा और थानाधिकारी परमेश्वरी ने होटल सूरजगढ़ गार्डन दबिश दी। जुआ खेल रहे इरफान,मोहन सोनी, आबिद,वजीर अली,महबूब बेग, सुमेरसिंह,राजेंद्र,आबिद,रईस मोहम्मद,लक्ष्मण,अभिमन्यु सिंह, अमराराम,मोहम्मद साहिद,वकार यूनुस,श्रवण सिंह,मनोज कुमार, अफजल,बबलू और मोहम्मद इरफान को मौके से गिरफ्तार किया। कार्रवाई में मंडोर और मथानिया थाना पुलिस की टीमें शामिल थी।
