कड़े नियम व सुरक्षा बंदोबस्त के बीच हुई नीट परीक्षा
ड्रेस कोड को लेकर दिखी सख्ती -एंट्री से पहले उतरवाए दुपट्टे जेवर, कलावा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कड़े नियम व सुरक्षा बंदोबस्त के बीच हुई नीट परीक्षा। शहर में नीट परीक्षा-2026 के दौरान इस बार सुरक्षा और नियमों को लेकर सख्ती देखने को मिली। परीक्षा केंद्रों पर एंट्री से पहले अभ्यर्थियों से दुपट्टा,कलावा (हाथों पर बंधा हुआ धागा) तक उतरवाया गया,पेन और पानी की बोतल भी बाहर रखवाई गई।
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,बेटे के साथ जा रही स्कूटी सवार महिला की मौत
जोधपुर में नीट एग्जाम के लिए 46 परीक्षा केंद्रों पर करीब 15 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक एक पारी में आयोजित की गई। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर एंट्री सुबह 11 बजे से ही शुरू कर दी गई थी। दोपहर की तेज गर्मी में कैंडिडेट्स परेशान रहे। कैंडिडेट्स को दोपहर 1.30 बजे तक एंट्री दी गई,इसके बाद एग्जाम सेंटर के गेट बंद कर दिए गए। परीक्षा केंद्रों में कड़ी जांच पड़ताल के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। इस दौरान कलावा पहनकर पहुंचे अभ्यर्थी परिजनों से कलावा खुलवाकर एंट्री की।
परीक्षा केंद्र पर कई स्तर की जांच पड़ताल के बाद स्टूडेंट को एंट्री मिली। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज पेन, पानी की बोतल जैसी चीज स्टूडेंट से बाहर रखवाई गई। एग्जाम सेंटर पर स्टूडेंट के साथ-साथ बड़ी संख्या में उनके अभिभावक भी पहुंचे,जो आसपास पेड़ की छांव में बैठकर एग्जाम खत्म होने का इंतजार करते नजऱ आए।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

