बार काउंसिल चुनाव का पुनर्मतदान आज
जयपुर,जोधपुर और रायसिंहनगर में होगी री-पोलिंग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बार काउंसिल चुनाव का पुनर्मतदान आज। राजस्थान बार काउंसिल (बीसीआर) चुनाव-2026 के तहत चार मई को जयपुर (हाईकोर्ट व सेशन कोर्ट),जोधपुर और रायसिंह नगर (श्रीगंगानगर) में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पुनर्मतदान होगा। री-वोटिंग के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर्ड इलेक्शन कमेटी और रिटर्निंग अधिकारी ने सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। गत 22 अप्रैल को अनियमितताओं व हंगामे के बाद कुछ पोलिंग बूथों पर मतदान को निरस्त कर दिया गया था।
निजी हॉस्पिटल के मामला दर्ज करवाने पर राजपूत समाज का प्रदर्शन आज
चुनाव समिति के अनुसार राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर पोलिंग बूथ पर सर्वाधिक 14,781 मतदाता हैं। यहां सुचारू मतदान के लिए एक विशेष निगरानी समिति का गठन किया गया है। पुराने एपीओ को हटाकर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जयपुर में दो स्थानों पर वोटिंग होगी। वोटर लिस्ट में क्रमांक 1 से 6,613 (वर्ष 2021 तक नामांकित) तक के मतदाता सतीशचंद्र सभागार हॉल में अपना वोट डालेंगे। क्रमांक 6,614 से 14,781 (वर्ष 2021 के बाद नामांकित) तक के मतदाता गेट नंबर 2 व 4 के बीच बेसमेंट पार्किंग में मतदान करेंगे। चुनाव क्षेत्र के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और प्रत्याशियों के देखने के लिए डिस्प्ले स्क्रीन भी लगाई जाएगी।
लॉ स्टूडेंट्स तथा गैर-मतदाताओं के प्रवेश पर प्रतिबंध
चार मई को होने वाले मतदान के दौरान कोर्ट परिसर और चुनाव क्षेत्र में लॉ स्टूडेंट्स तथा गैर-मतदाताओं के प्रवेश और प्रचार पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इलेक्शन कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी उम्मीदवार किसी लॉ स्टूडेंट या गैर-मतदाता को अपने प्रचार में शामिल करता है तो इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उसकी उम्मीदवारी निलंबित या रद्द की जा सकती है। साथ ही संबंधित गैर-मतदाता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

