जोधपुर, हैल्पिंग हैंड्स वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में डिजिटल युग में हो रहे साइबर क्राइम को रोकने के लिए एक लघु कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस के साइबर एक्सपर्ट दिनेश डांगी ने आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों एवं आमजन को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए। हैल्पिंग हैंड्स के अध्यक्ष डॉ शिवदत्त व्यास ने बताया कि कार्यशाला में विभिन्न तरीके से होने वाले ऑनलाइन ठगी एवं उससे बचने के तरीकों पर प्रकाश डाला गया।
बेहद रोचक तरीक़े से समझाते हुए सायबर एक्सपर्ट ने ऐसे तथ्य बताए जो आमजन जागरूक होकर स्वयं को धोखाधड़ी से बचा सकता है। कार्यक्रम के अंत में विनोद, मनोज एवं राजेश बिस्सा ने दिनेश डांगी एवं एफएफओआई के अध्यक्ष आदर्श शर्मा का साफा पहना एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद



