जोधपुर, समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार बारह वर्षीय बलात्कार पीड़िता बनी मां, आरोपी हिरासत में के क्रम में बावड़ी उपखण्ड के खेड़ापा थाना क्षेत्र की महज बारह वर्षीय बच्ची ने सोमवार को उम्मेद अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया, मासूम बच्ची के मोहल्ले में रहने वाला एक विवाहित बदमाश करीब एक साल से उसका देहशोषण कर रहा था, मामले को बाल आयोग द्वारा गंभीरता से लिया गया है। आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने बताया कि हृदय को विचलित करने देने वाले प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सिविल राइट्स) जयपुर, पुलिस महानिरीक्षक जोधपुर रेंज जोधपुर एवं जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर (ग्रामीण) को मामले में त्वरित सम्पूर्ण कार्यवाही तथ्यात्मक रिपोर्ट से आयोग को अवगत करवाने हेतु निर्देशित किया गया है। अध्ता बाल कल्याण समिति, जोधपुर को मामले की सम्पूर्ण जांच कर तथ्यात्मक जांच प्रतिवेदन से आयोग को अवगत कराने हेतु लिखा गया। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर को पीड़िता को पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत नियमानुसार तुरंत प्रतिकर दिलवाने हेतु लिखा गया। आगोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने बताया कि आयोग बालकों के अधिकारों की सुरक्षा को सुनिशित करने हेतु पूर्ण प्रतिबद्ध है। भविष्य में बच्चों से इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इस हेतु आयोग प्रतिवद्ध है।
Related posts:

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

