Doordrishti News Logo

निर्माणाधीन पुल पर डिवाइडर से टकराई कार, चालक की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निर्माणाधीन पुल पर डिवाइडर से टकराई कार,चालक की मौत। शहर के पाली रोड स्थित डी मार्ट के सामने निर्माणाधीन पुल के डिवाइडर पर एक कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी बाद में अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। इस बारे में मृतक के रिश्तेदार की तरफ से विवेक विहार थाने में रिपोर्ट दी गई। मामला 24 मई की रात का है।

एक बार फिर आधी रात को बदमाशों का उत्पात

विवेक विहार पुलिस ने बताया कि कमला नेहरू नगर प्रथम हाल मोहनविला नाइयों की बगेची के पीछे प्रतापनगर निवासी सौरभ चौधरी पुत्र भंवरसिंह चौधरी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई कमला नेहरू नगर निवासी 26 वर्षीय ऋतिक पुत्र भानाराम कार लेकर 24 मई की रात को पाली रोड डी मार्ट के सामने से निकल रहा था। तब उसकी कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुल के डिवाइडर से टकरा गई। उसके सिर में गंभीर चोट लगने पर अस्पताल ले जाया गया, मगर बाद में उसकी मौत हो गई। विवेक विहार पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।