कमठा मजदूर अडाण से गिरा,अस्पताल में मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कमठा मजदूर अडाण से गिरा, अस्पताल में मौत।शहर के अंदरूनी क्षेत्र थलियों का बास जगदंबा मार्केट सदर बाजार में निर्माण कार्य में लगा एक मजदूर अडाण से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल इस मजदूर को बाद में अस्पताल में भर्ती करवाया गया,अब उसकी मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार की तरफ से सदर बाजार थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
निर्माणाधीन पुल पर डिवाइडर से टकराई कार, चालक की मौत
सदर बाजार पुलिस ने बताया कि रावतों का बास निवासी कमल सिंह पुत्र बद्री नारायण रावत की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका रिश्तेदार रावतों का बास निवासी 64 वर्षीय मदनसिंह पुत्र रामलाल थलियों का बास में 14 मई को जगदंबा मार्केट में निर्माण कार्य में लगा हुआ था। तब वह शाम के समय अडाण से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया,मगर अब उसकी मौत हो गई। सदर बाजार पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुुपुर्द किया।
