बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट: 350 टन का कटरहेड विक्रोली में उतारा
बनेगी भारत की पहली समुद्री सुरंग
मुंबई(दूरदृष्टीन्यूज),बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट: 350 टन का कटरहेड विक्रोली में उतारा। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी मिली है। विक्रोली शाफ्ट में 350 टन वजनी और 13.6 मीटर व्यास वाले TBM कटरहेड को सफलता पूर्वक उतारा गया। यह टनल बोरिंग मशीन की असेंबली का अंतिम चरण है।
हिंदुस्तान जिंक का मॉडल विकसित भारत की तस्वीर:केंद्रीय मंत्री रेड्डी
इंजीनियरिंग का कमाल
-यह कटरहेड 250 SUV कारों के बराबर वजनी है
-इसमें 84 कटर डिस्क, 124 स्क्रेपर और 16 बकेट लिप लगे हैं जो चट्टान काटकर मलबा बाहर निकालेंगे
-5 हिस्सों में साइट पर लाकर 1600 किलो वेल्डिंग से जोड़ा गया।
सुरंग का रूट
21 किमी मुंबई सुरंग में से 16 किमी के लिए 2 TBM लगेंगी। इसमें ठाणे क्रीक के नीचे 7 किमी लंबी भारत की पहली समुद्री रेल सुरंग भी शामिल है। यह TBM विक्रोली से 6 किमी चलकर घने शहरी इलाके और मीठी नदी के नीचे से BKC स्टेशन तक जाएगी।
सुरक्षा के इंतजाम
सुरंग खुदाई के दौरान SSP, ODS टिल्ट मीटर,स्ट्रेन गेज,सीस्मोग्राफ जैसे उपकरणों से कंपन और सतह की निगरानी होगी ताकि आसपास की बिल्डिंग सुरक्षित रहें।
खास बात
हर TBM का वजन 3000 टन से ज्यादा है। ये देश की सबसे बड़ी रेल सुरंग TBM हैं। एक ही सुरंग में बुलेट ट्रेन की अप-डाउन दोनों लाइनें होंगी।
