सिंधी प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह 5 जुलाई को

  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 28 जून
  • 10वीं-12वीं में 80% से अधिक अंक लाने वालों को सिल्वर और 90% से ऊपर वालों को गोल्ड मेडल, सभी को मिलेगा प्रोत्साहन पुरस्कार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सिंधी प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह 5 जुलाई को। संत नामदेव ट्रस्ट,सिंधी सेंट्रल पंचायत और सिंधी गुरु संगत दरबार के तत्वावधान में 11वां प्रतिभावान सिंधी छात्र सम्मान आयोजन रविवार 5 जुलाई को माता आसरी बाई हाल, सरदारपुरा में सुबह 10 बजे किया जाएगा।

यह कार्यक्रम मॉडर्न एजुकेशन सोसाइटी व स्मृति शेष भगवान कलवानी व पुरुषोत्तम दास होतचन्दानी की स्मृति में दीपक पीतांबर होतंचदानी और हेमंत-किशोर कलवानी परिवार के सहयोग से आयोजित होगा।

कार्यक्रम प्रभारी राजू सम्भवानी व योगेश चंगलानी ने बताया कि महेश खेतानी और भरत आवतानी के संयोजन में होने वाले इस कार्यक्रम में 10th व 12th क्लास में 80 परसेंट से ज्यादा अंक लाने वाले बच्चों को सिल्वर मेडल व प्रशस्ति पत्र तथा 90% से ऊपर अंक लाने वाले बच्चों को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

BSNL की ₹259 ग्रामीण फाइबर योजना शुरू

समस्त विद्यार्थियों को स्वर्गीय गुलाब राय-ईश्वरी देवी की स्मृति में समाज सेवी प्रभु ठारवानी द्वारा प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 28 जून है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए जाएंगे। आयोजकों ने तारीख का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया है।

ये रहेंगे उपस्थित
इस आयोजन में समाज की विभिन्न संस्थाओं के राम तोलानी,लक्ष्मण खेतानी, मुरली गंगवानी,गोपी जनवानी,इंद्र टहल्यानी, राजकुमार आसुदानी, किशोर चंगलानी,लखपत धनकानी,दीपक मोरदानी, महिला मंडल की पूनम मोतियानी,काजल भूलचंदानी,दीप असी व आमजन के साथ समाज के प्रमुख संस्थाओं के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।