Doordrishti News Logo

गर्लफ्रेंड के फोटो लड़के वालों को भेज कर सगाई तुड़वाई

युवती को मिल रही धमकियां

जोधपुर,गर्लफ्रेंड के फोटो लड़के वालों को भेज कर सगाई तुड़वाई,युवती को मिल रही धमकियां।शहर के पाल रोड स्थित खेमे का कुआं क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने पुराने बॉयफ्रेंड के खिलाफ धमकाने,आईटी आदि धाराओं में केस दर्ज कराया है। युवक उसका पीछा कर तंग और परेशान कर रहा है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें – मकान खाली करने को कहा-बुजुर्ग को दी झूूठे केस में फंसाने की धमकी, 50 लाख की डिमाण्ड

शास्त्रीनगर थानाधिकारी शफीक मोहम्मद ने बताया कि एक युवती की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि राकेश सुथार नाम का शख्स उसे तंग और परेशान करने के साथ धमका रहा है। वह पूर्व में उसका मित्र था। युवती की सगाई के बाद उसने मिलना बंद कर दिया तो राकेश नाम के इस शख्स ने युवती के ससुराल वालों को फोटो भेज कर सगाई को तुड़वा दिया। युवती के घरवालों ने दूसरी बार सगाई की तो वहां भी ऐसी ही हरकत कर सगाई को तुड़वा दिया। थानाधिकारी शफीक मोहम्मद ने बताया कि युवती ने अब राकेश सुथार नाम के शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दी है। आरोपी की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हुई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026