Doordrishti News Logo

बच्चों का गुल्लक तोड़ कर घर से सोने चांदी के आभूषण नगदी चुराई

जोधपुर,जयपुर रोड पर गजानंद कॉलोनी में रहने वाला परिवार किसी कार्यवश गांव गया। वापिस सोमवार को लौटा। अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोडक़र कर वहां से 15 हजार की नगदी,तीन चार सौ ग्राम चांदी के आइटम के साथ सोने की एक तोला वजनी जेवर चोरी कर ले गए। बच्चों के गुल्लक को तोडक़र रुपए निकाले वह भी साथ ले गए। पीडि़त ने अब बनाड़ थाने में इसकी रिपोर्ट दी है।

ये भी पढ़ें- दौड़ के दूसरे दिन सफल रहे 1845 अभ्यर्थी,722 फेल

बनाड़ पुलिस ने बताया कि खेड़ा देवगढ हाल गजानंद कॉलोनी श्रीराम ऑटोमॉल के पीछे जयपुर रोड निवासी राजेश पुत्र रुघाराम बावरी ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह परिवार सहित 7 जनवरी को अपने गांव गया था। सोमवार को लौटा तब घर के ताले टूटे मिले।

अज्ञात चोर घर से दस हजार की नगदी के साथ बच्चों के गुल्लक को तोडक़र पांच हजार नगद, चांदी के दोसौ ग्राम कड़ला जोड़ी सहित अन्य आइटम ले गए। सोने की नाक की फिणी और अंगूठी आदि भी ले गए। बनाड़ पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के मुआयने से पता लगा कि बच्चों का गुल्लक तोड़ा गया और ताले टूटे मिले। आस पास कोई सीसीटीवी कैमरें भी नहीं है। मकान सूनी जगह पर आया है। केस दर्ज कर अज्ञात चोरों का पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026