Doordrishti News Logo

18.14 लाख की ठगी का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

  • सेवानिवृत सैन्यकर्मी को बिटकाइन में मुनाफे का लालच देकर की थी ठगी
  • खुद को बताया था बिटकाइन ट्रेडिंग का डॉक्टर विवेक बिंद्रा
  • अब पूछताछ

जोधपुर,18.14 लाख की ठगी का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार। शहर के प्रतापनगर स्थित गुरों का तालाब क्षेत्र में रहने वाले भारतीय सेना से सेवा निवृत सैन्यकर्मी को बिटकाइन में मोटे मुनाफे का लालच देकर 18.14 लाख की ठगी करने वाले शातिर को पुलिस गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार कर लाई है। आरोपी से धोखाधड़ी के इस केस में अब गहन पूछताछ की जा रही है। कई और ठगी के प्रकरण भी खुलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें – हत्या आरोपी की अतिक्रमित भूमि में बने भवन पर चला बुलडोजर

प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि गत साल दिसम्बर में मूलत: मथानिया के संतोड़ाखुर्द हाल गुरों का तालाब निवासी रामचंद्र पुत्र हनुमानराम जाट की तरफ से केस दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि वह वर्ष 2023 में भारतीय सेना से सेवानिवृत हुआ था। अगस्त माह में उसके टेलीग्राम ऐप पर बिटकाइन के संबंध में मैसेज मिला था जिसमें एक लाख का इंवेस्ट करने पर बड़ा मुनाफे का प्रलोभन दिया गया था। सामने वाले शख्स ने खुद को डॉक्टर विवेक बिंद्रा बिटकाइन ट्रेडिंग टेलीग्राम चैनल को होना बताया था। इस पर पीडि़त रामचंद्र ने बिटकाइन में एक लाख रूपए इंवेस्ट कर दिए बदले में उसे चार लाख का मुनाफा हुआ। तब शातिर ने मुनाफा लाभ के लिए अन्य चार्जेज लगाकर माइंडवाश कर धोखाधड़ी पूर्वक उसकी रिटायरमेंट की पूरी राशि 18.14 लाख रुपए ऐंठ ली। इस बारे में साइबर पोर्टल भी शिकायत दी गई थी। प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि प्रकरण की तफ्तीश के उपरांत अब आरोपी गुजरात के सूरत शहर निवासी भौतिक प्रवीण भाई लाडानी पुत्र प्रवीण भाई लाडानी को गिरफ्तार कर लाया गया है। जिससे प्रकरण की जांच की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026