शहीद मोहनसिंह सिसोदिया की 86वीं जयंती पर रक्तदान शिविर
- 1 जुलाई को लगेगा रक्तदान शिविर
- होटल मोहन विलास में होगा आयोजन
- MDM,MGH व उम्मेद अस्पताल को दिया जाएगा एकत्रित रक्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहीद मोहनसिंह सिसोदिया की 86वीं जयंती पर रक्तदान शिविर। शहीद RAC जवान मोहनसिंह सिसोदिया ईशरू की 86वीं जयंती पर 1 जुलाई 2026 को जोधपुर में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर* का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर होटल मोहन विलास,उम्मेद क्लब रोड,राईका बाग में आयोजित होगा।
जागरूकता बढ़ाना उद्देश्य
इस आयोजन का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना है। आयोजकों ने नागरिकों,सामाजिक संगठनों,युवाओं एवं विभिन्न संस्थाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस मानवीय अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।
भामाशाह भल्लाराम लेगा ने MDMH के ट्रॉमा सेंटर में डोनेट की ट्रॉलियां
रक्तदान महादान है
आयोजकों का कहना है कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। शहीद मोहनसिंह सिसोदिया ईशरू की पुण्य स्मृति में आयोजित यह शिविर उनके साहस,राष्ट्रसेवा और समाज के प्रति समर्पण को सच्ची श्रद्धांजलि होगा।
तीन अस्पतालों को मिलेगा रक्त
शिविर में एकत्रित होने वाले रक्त को जोधपुर के तीन प्रमुख सरकारी अस्पतालों-मथुरादास माथुर अस्पताल,महात्मा गांधी अस्पताल एवं उम्मेद अस्पताल को सुपुर्द किया जाएगा,जिससे गंभीर एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनरक्षक सहायता मिल सके।
आग्रह
सभी गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पत्रकार बंधुओं से कार्यक्रम में पधारकर इस जनहित अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।
कार्यक्रम विवरण
तिथि:01 जुलाई 2026
स्थान:होटल मोहन विलास,उम्मेद क्लब रोड, राईका बाग,जोधपुर
संपर्क: 9929006571
