•  जल शक्ति मंत्री शेखावत पश्चिम बंगाल के प्रवास पर
  •  कोलकाता में घर-घर जाकर आमजन से मिले

कोलकाता, केन्द्रीय केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का कोलकाता प्रवास के दौरान सोमवार को घर-घर जाकर कोलकाता के नागरिकों से संपर्क किया। इस दौरान वहां के लोगो ने केन्द्रीय मंत्री शेखावत को स्थानीय प्रशासन से भी अवगत कराया। कोलकाता में जल्द ही आरम्भ होने जा रहे पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट का भी केन्द्रीय मंत्री ने अवलोकन किया। जोधपुर भाजपा मीडिया विभाग के अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पश्चिम बंगाल कोलकाता के प्रवास के दौरान आमजन से मुलाकात की। शेखावत के अनुसार तृणमूल सरकार के अनैतिक प्रशासन से उपजी ढेरों परेशानियां सुनने को मिल रही हैं। भाजपा सभी पश्चिम बंगाल वासियों को एक सुरक्षित और स्वतंत्र वातावरण देना चाहती है। इसका ही संदेश प्रसारित करने उन्होंने सोमवार को उत्तर कोलकाता के मतदाताओं से आत्मीय चर्चा की। शेखावत ने इसी संदर्भ में कार्यकर्ताओं के साथ एक रणनीतिक बैठक की और पत्रकारों को भी भाजपा के संकल्प से अवगत कराया।

पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट का किया अवलोकन
शेखावत कोलकाता में जल्द आरम्भ होने जा रहे पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट भी गए और संस्थान का अवलोकन किया।  जिसकी स्थापना का उद्देश्य जन सेवाओं को उन्नत बनाना है। संस्थान के अधिकारियों ने संस्थान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह संस्थान अनेक सार्वजनिक क्षेत्रों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का काम करेगा और जल जीवन मिशन के तहत “हर घर नल से जल” की योजना के क्रियान्वयन में महती भूमिका निभाएगा। जल शक्ति मंत्रालय गांव – गांव तक नल से जल पहुंचाने के अभियान को वर्ष 2024 तक पूरा करने को संकल्पित है, इस तरह के संस्थान मिशन की गति को बढ़ाएंगे।