‘आने वाले चुनाव में भाजपा राजस्थान में भी जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी’

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन की प्रेसवार्ता

जोधपुर, आने वाले विधान सभा चुनाव में भी भाजपा जीत दर्ज कर राजस्थान में सरकार बनाएगी। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार के उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन ने जोधपुर में कही। शाहनवाज बुधवार को जोधपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने बिहार के उद्योग मंत्री के रूप में अपने दायित्व को चुनौती वाला बताया और कहा कि भाजपा ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी उसे बेखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने कोरोना काल में सबसे ज्यादा उद्योग बिहार में लगवाए हैं। आज बिहार के पास सबसे बड़ी स्किल फ़ौज है।

शहनवाज ने कहा कि देश और दुनिया में पेट्रोलियम पदार्थ की बढ़ती कीमतें चुनौती बनी हुई है। इथोलोन को पेट्रोलियम पदार्थों में मिलाने का काम किया जाता है और वे बिहार में लोन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। वहां का मक्का और चावल से इथेलोन बनाकर इसे एक हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। शहनवाज हुसैन ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि राजस्थान में उद्योग उजड़ रहे हैं। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं तो वहीं बेरोजगारी भी राजस्थान में तीव्र गति से बढ़ रही रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बाहें चढ़ा चढ़ा कर किसानों के कर्ज माफी की बात चुनाव के दौरान कह रहे थे अब कहां गई उनकी कसमें और वादे, शायद यह गीत भी कांग्रेस के लिए ही बनाया गया था कांग्रेस का इतिहास है कि वह वादाखिलाफी करती आई है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस का चिराग बुझता हुआ नजर आ रहा है। अब देश में कांग्रेस की सरकार तलाशने में भी नहीं मिलती, कांग्रेस को देखना होगा कि क्या खता उनसे हुई यूपी में भी कांग्रेस जीरो पर आउट होने वाली है। कांग्रेस ने लगातार हैट्रिक बनाई है और तीन राज्यों में जीरो का आंकड़ा छुआ है।

लगभग 20 साल पहले के अपने जोधपुर प्रवास के बारे में बताया। उत्तर प्रदेश चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पास आज का दिन है वह हार स्वीकार कर सकते हैं। एग्जिट पोल के आंकड़ों के बाद ईवीएम पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की करारी हार होने वाली है अखिलेश यादव को चाहिए कि वह ईवीएम पर रोना बंद करें 5 साल तक अखिलेश यादव घर में आराम फरमाते रहे। उत्तर प्रदेश गोवा मणिपुर और उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

पंजाब में बिना भाजपा की सरकार नहीं बन पाएगी ममता बनर्जी के बारे में शाहनवाज हुसैन ने कहा कि दीदी हर जगह फुटबाॅल लेकर पहुंच जाती है। वेस्ट बंगाल में टूटे पैर से खेली और सहानुभूति से जीत गई। पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या हुई और आप भाजपा को दंगा पार्टी कहती है। उत्तर प्रदेश के कल आने वाले नतीजों में पार्टी की सरकार बनेगी पार्टी का वहां हैट्रिक के रूप में विजय होना निश्चित है।

रूस यूक्रेन युद्ध पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मोदी ग्लोबल लीडर बनकर उभरे हैं। देश के प्रधानमंत्री पर सबको गर्व होना चाहिए रूस और यूक्रेन भी वार में दोनों देशों के नेता मोदी से बात कर रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध में नरेंद्र मोदी की भूमिका व उनके दबाव के कारण वहां पढ़ाई कर रहे भारतीय नौजवानों की समय पर देश में वापसी हो सकी। देश के हर वर्ग के लिए नरेंद्र मोदी ने हमेशा सकारात्मक रवैया रखते हुए राहत देने का प्रयास किया है, चाहे किसी तरह के संकट की स्थिति लोगों के सामने आई हो।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार विफल है। प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं और जनता परेशानियों से घिरी हुई है। गहलोत के शासन में हर वर्ग के लोग दुखी हैं। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिलने से उनमें भी निराशा है।

लगातार बढ़ रही महंगाई व पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर भाजपा प्रवक्ता का कहना था कि दुनिया में जब भी युद्ध के हालात होते हैं, पेट्रोल डीजल की कीमतों में हमेशा बढ़ोतरी होती है लेकिन युद्ध समाप्त होने पर तेल व गैस की कीमत हमेशा ही घटती हैं। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता,भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया, जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा साथ थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews