Doordrishti News Logo

हजारों रूपयों का केमिकल बीच रास्ते खुर्दबुर्द, टैंकर से निकाला केमिकल

जोधपुर, शहर के पॉलिमर कंपनी का काम करने वाले व्यापारी ने केमिकल टैंकर पर कार्य करने वाले अपने दो नौकरों पर हजारों रूपए का केमिकल बीच रास्ते खुर्दबुर्द कर बेचने का आरोप लगाते हुए कुड़ी थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। केमिकल टैंकर से 260 किलो केमिकल कम पाया गया। इस पर अब संदेह जताते हुए पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी गई है। कुड़ी पुलिस ने बताया कि मूलत: जैसलमेर के भिणियाणा हाल मोगड़ा में एक पॉलिमर कंपनी नाम से फर्म चलाने वाले शख्स हरसूल सिंह पुत्र इंद्र सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि उसकी पॉलिमर कंपनी में केमिकल का कार्य में लिया जाता है। इसके लिए एक केमिकल टैंकर को 18 जनवरी को मंगवाया गया था। कंपनी पहुंचने पर केमिकल टैंकर में 260 किलो केमिकल कम पाया गया। उसने संदेह जताया कि फर्म के लिए काम करने वाले नरेंद्र साहू और जितेंद्र कुमार ने मिली भगत कर उक्त केमिकल को खुर्दबुर्द किया है। कुड़ी पुलिस ने बताया कि घटना में अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed