Doordrishti News Logo

जोधपुर, बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला महामंत्री व पूर्व उप महापौर देवेन्द्र सालेचा ने कहा कि बजट विकास की गति को बढ़ाने वाला है इससे आर्थिक क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। जिला महामंत्री एवं पूर्व मण्डी चेयरमेन महेन्द्र मेघवाल ने कहा कि मण्डियों को सशक्त करने के लिये विशेष प्रावधान किये गये हैं एवं एमएसपी पर डेढ गुणा बढौतरी की गई है यह किसान वर्ग के लिये संजीवनी बूटी साबित होगा। कांग्रेस निरन्तर मण्डियों को बन्द करने का भ्रामक प्रचार फैला रही है है। कांग्रेस के जेहन में है कि वह मिश्री में भी नमक का स्वाद ढूंढती है। जिला महामंत्री डाॅ.करणीसिंह खीची ने बजट को हर श्रेणी व वर्ग के लिए फायदेमंद बताया और कहा कि कोरोना के बाद हैल्थ सेक्टर पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे सभी राज्यो के विकास को बढ़ावा मिलेगा। महत्वकांक्षी योजनाओं का समावेश करते हुए बजट प्रस्तुत किया गया है जो हर वर्ग के लोगों का कल्याण करेगा। जिला कार्यालय प्रभारी विजय राजौरिया ने कहा कि किसानों को राहत देते हुए एमएसपी को बढ़ा कर डेढ़ गुणा किया गया है। पांच एग्रीकल्चर हब, ई-मंडिया खोलने का निर्णय सराहनीय है। प्रदेश ग्रंथालय निर्माण प्रकल्प प्रमुख के प्रदेश संयोजक राजेन्द्र बोराणा ने कहा कि वन नेशन वन राशन कार्ड योजना सराहनीय है इससे मजदूर वर्ग को रहात मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए आयोग बनाने का निर्णय दूरदर्शी है इससे गुणवत्ता में सुधार होगा। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बजट की सराहना की है और कहा कि यह बजट कोरोना के पश्चात् देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला होगा। राजेश श्रीमाली व दिनेश चैधरी ने भी बजट की सराहना की है।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026