जोधपुर, स्वामी भगवानदास महाराज की 218 वीं बरसी के उपलक्ष्य में चांदपोल, विद्याशाला के सामने स्थित प्राचीन बड़ा रामद्वारा में महंत हरिराम शास्त्री और सोजत सिटी रामद्वारा के महंत डॉ. स्वामी रामस्वरूप शास्त्री के सानिध्य में और संतजनों व भक्तजनों की मेजबानी में 29 जनवरी से एक महिना बरसी महोत्सव मनाया जा रहा है। महंत हरिराम शास्त्री ने बताया कि महोत्सव में प्रतिदन संत समागम, दोपहर में हरिकीर्तन व सुबह-शाम प्रसादी का आयोजन हो रहा है। हरिकीर्तन के दौरान विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जा रही है जिसके चलते आज भजन गायिका मंजु डागा ने गुरुमहिमा प्रस्तुत कर सभी काे भावविभोर कर दिया। महोत्सव में विशेष स्वामी भगवानदास महाराज का परिधान गुदड़ी दर्शन जो साल में एक बार होता था, मगर इस बार रामद्वारा ट्रस्टीगण और संतो की सर्वसम्मति से महोत्सव के दौरान प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से 4 बजे तक दर्शन लाभ ले सकते हैं। विश्व को कोरोना से निजात दिलाने व विश्व शांति के लिए महोत्सव के दौरान एक महिने में एक लाख इक्कावन हजार राम नाम जाप के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकाधिक राम नाम जाप किया जा रहा है।
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

