भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
काली पट्टी बांध कर महिला को निर्वस्त्र घुमाने का मामला
जोधपुर,भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन। प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में अब विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा ने मेडिकल कॉलेज के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। दरअसल प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो वायरल हुआ था। जांच में सामने आया कि पीडि़ता के पति ने ही गांव वालों के सामने महिला को एक किमी तक निर्वस्त्र दौड़ाया।
यह भी पढ़िएगा- शहर में रही कजळी तीज की धूम,अखंड सुहाग के लिए रखा व्रत
घटना 31 अगस्त की है लेकिन शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस घटना के खिलाफ आज भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने काली पट्टी बांधकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदेश में दिनों-दिन बढ़ रही महिला अपराधों को लेकर नारेबाजी की। साथ ही मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

त्योहारी भीड़ से निपटने को रेलवे अलर्ट

जोधपुर से चेन्नई का सफर हुआ आसान

समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक का नवीनीकरण

धनतेरस के साथ दीपोत्सव का आगाज

