दोस्त की भांजी से दुष्कर्म करने वाला बदमाश गिरफ्तार

जोधपुर, शहर की देवनगर पुलिस ने दुष्कर्म के एक प्रकरण में युवक को गिरफ्तार किया है। उसने अपने दोस्त की भांजी से एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। बाद में उससे जबरन शादी भी रचाई थी। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ में जुटी है। इधर प्रतापनगर पुलिस ने भी दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

देवनगर पुलिस थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि दुष्कर्म के केस में बासनी थाने के पीछे रहने वाले गणेश प्रजापत को गिरफ्तार किया गया। उसने गत दिनों अपने दोस्त की भांजी को 12वीं रोड स्थित एक होटल पर ले जाकर पानी में नशा पिलाने के बाद दुष्कर्म किया। फिर फोटोग्राफ्स खींचने के साथ युवती से कागजों पर दस्तखत करवाए। आर्य समाज में जबरन शादी भी की। आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के साथ उससे पूछताछ की जा रही है। प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि सुखानंद की बगेची बकरामंडी क्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद तौसिफ को दुष्कर्म के एक प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ लज्जा भंग एवं दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था।

सरकारी स्कूल में चोरी

शहर के नांदड़ीकलां स्थित गोयलों की ढाणी में एक सरकारी स्कूल में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां खेल सामग्री के साथ जरूरी सामान चुराकर ले गए। इस बारे में स्कूल अध्यापक तुलसीराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि क्षेत्र में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुजरी रात चोरों ने ताले तोडक़र स्कूल से खेल सामग्री के साथ अन्य सामान चुरा लिया। बनाड़ पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढें – 46 विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को किया नष्ट

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Similar Posts