Doordrishti News Logo

गुजरात चुनाव परिणामों को लेकर शहर में भाजपाई उत्साहित

आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी

जोधपुर,गुजरात हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के परिणामों को लेकर आज भाजपा में जश्न का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने चौराहों पर आतिशबाजी कर भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की। सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने जीत को ऐतिहासिक बताते हुए उसे जनता की जीत बताया। गुजरात में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ आई है। 27 साल शासन के बाद एक बार फिर से बीजेपी का परचम लहराया है।

ये भी पढ़ें- सेना भर्ती रैली में बुधवार को 2400 अभ्यार्थी हुए शामिल

गुरूवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी होने के साथ ही भाजपाइयों में खुशी की लहर छाने लग गई। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नई सडक़, जालोरी गेट पर अपनी खुशी जाहिर की और मिठाइयां बांटने के साथ आतिशबाजी भी की। सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास सहित कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और आने वाले राजस्थान विधानसभा चुनावों में बीजेपी का परचम फहराने का संकल्प लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: