Doordrishti News Logo

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया। कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए इस बार जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था लेकिन मण्डल स्तरों पर कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मण्डल क्षेत्रों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के घर-घर जाकर पार्टी का झण्डा लगाया।

BJP celebrates 41st foundation day, flag put in homes

इसी के साथ कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पण्डित दीनदयाल समर्पण निधि संग्रह कार्यक्रम का शुभारम्भ भी किया गया जो कि बूथ स्तर से लेकर मण्डल एवं जिला स्तर पर आयोजित किया गया।

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए केन्द्र व राज्य सरकार की गाइड लाइन के अनुसार जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के निर्देशानुसार भाजपा के स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को जिला स्तर पर नहीं मनाते हुए मण्डल स्तरों पर ही मनाया गया। इसके तहत मण्डल क्षेत्रों में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर पार्टी का झण्डा लगाया गया।

BJP celebrates 41st foundation day, flag put in homes

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। वर्ष 1984 के चुनाव में दो सांसद से लेकर 2019 के चुनाव में 303 सांसद वाली पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर इस मुकाम तक पहुंची है। इसलिए यह दिन प्रत्येक भाजपा के कार्यकर्ता के लिए गर्व और गौरव का दिन है।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026