Doordrishti News Logo

जिले की आठ सीटों पर भाजपा का कब्जा

कांग्रेस 2 सीटों पर सिमटी

जोधपुर,जिले की 10 सीटों पर हुई मतगणना में 8 सीटें मतदाताओं ने भाजपा को सौंप दी हैं। कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटों पर सिमटा दिया। एक सरदारपुरा से मुख्यमंत्री स्वयं चुनाव जीते और दूसरी भोपालगढ़ से गीता बरवड़ सीट निकालने में कामयाब रही। सूरसागर से भाजपा के देवेंद्र जोशी सर्वाधिक मतों से विजय हुए। उनके जीत का अंतर 38759 रहा।

यह भी पढ़ें – राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मतगणना शुरू

नतीजे इस प्रकार रहे
सरदारपुरा से अशोक गहलोत 26396 से जीते,उन्हें 96859 वोट मिले। उन्होंने भाजपा के प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़ को हराया। राठौड़ को 70463 वोट मिले।

सूरसागर से भाजपा के देवेंद्र जोशी चुनाव जीत गए,उन्हें 117065 वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के शहजाद खान को 38759 वोटों से हराया। शहजाद खान को 78306 वोट मिले।

शेरगढ़ से भाजपा के बाबूसिंह 25044 से जीते,उन्हें 102868 वोट मिले। यहां कांग्रेस की पूर्व विधायक मीना कंवर चुनाव हार गई उन्हें 77824 वोट मिले।

ओसियां से भाजपा के भेराराम सियोल 2807 से जीते,उन्हें 103746 वोट मिले,उन्होंने ओसियां से कांग्रेस की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा को हराया,दिव्या को 100939 वो मिले।

भोपालगढ़ से कांग्रेस की गीता बरबड़ 24298 से जीती,उन्हें 86224 वोट मिले। आरएलपी के पुखराज गर्ग को 61926 वोट मिले।

बिलाड़ा से भाजपा के अर्जुनलाल 10424 से जीत गए,उन्हें 90766 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के कटारिया को हराया,कटारिया को 80342 वोट मिले।

शहर से भाजपा के अतुल भंसाली ने पूर्व विधायक मनीषा पंवार को हराकर चुनाव जीत लिया। भंसाली को 711192 वोट और मनीषा को 57667 वो मिले।

लोहावट से भाजपा के गजेंद्र सिंह खींवसर 10549 से चुनाव जीत गए,उन्हें 81415 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के किसनाराम को हराया, किशनाराम को 70866 वोट मिले।

लूणी से भाजपा के जोगाराम पटेल 26678 से चुनाव जीते,पटेल को 123489 वोट मिले। यहां से कांग्रेस के पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई को 98820 मत मिले।

फलोदी से भाजपा के पब्बाराम विश्नोई 10784 से जीते,उन्हें 80243 वोट मिले। यहां कांग्रेस के प्रकाश छंगाणी हारे उन्हें 69459 वोट मिले।

यह भी पढ़ें – अब तक के रुझान में जिले की 10 में से 4 पर भाजपा,6 पर कांग्रेस आगे

सरदारपुरा
कांग्रस-अशोक गहलोत-96869
भाजपा-डॉ महेंद्र सिंह राठौड़-70463

जोधपुर शहर
भाजपा-अतुल भंसाली-71192
कांग्रेस-मनीषा पंवार-57667

सूरसागर
भाजपा-देवेंद्र जोशी-57190
कांग्रेस-शहजाद खान-50420

लूणी
भाजपा-जोगाराम पटेल-123498
कांग्रेस-महेंद्र विश्नोई-98820

बिलाड़ा
भाजपा-अर्जुन लाल गर्ग-90766
कांग्रेस-मोहन लाल कटारिया-80342
आरएलपी-जगदीश कड़ेला-20176

भोपालगढ़
कांग्रेस-गीता बरबड़-86224
आरएलपी-पुखराज गर्ग-61926
भाजपा-कमसा मेघवाल-49540

ओसियां
भाजपा-भेराराम सियोल-103746
कांग्रेस-दिव्या मदेरणा-100939

लोहावट
भाजपा-गजेंद्र खींवसर-80377
कांग्रेस-किसनाराम-69502
आरएलपी-सत्यनारायण-49304

फलोदी
भाजपा-पब्बाराम विश्नोई-80243
कांग्रेस-प्रकाश छंगाणी-69459

शेरगढ़
भाजपा-बाबूसिंह राठौड़-102868
कांग्रेस-मीना कंवर-77924

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

फागोत्सव में महिला रेलकर्मियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

March 16, 2026

अपने अंदर का रामत्व जगाने से ही साकार होगी रामनवमी-पटेल

March 16, 2026

विभिन्न मंडलों का प्रशिक्षण शिविर हुए प्रारम्भ

March 16, 2026

100 करोड़ की लागत से जिला स्तर पर रूरल विमेन बीपीओ होंगे स्थापित-पटेल

March 15, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत में लम्बित व प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का समाधान

March 15, 2026

रसोई गैस सिलेण्डरों की कमी नहीं,सभी एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक

March 15, 2026

राजस्थान दिवस पर अरबन हाट में लगेगी पंच गौरव ओडीओपी प्रदर्शनी

March 15, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत में 200 प्रकरणों का निस्तारण

March 15, 2026

ग्राहक पंचायत का मातृशक्ति सम्मेलन और उपभोक्ता दिवस समारोह आज

March 15, 2026